Women's Day 2025: 8 मार्च को महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास Women's Day 2025
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत 1900 के दशक में हुई थी। 1908 में, 15,000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में बेहतर कामकाजी परिस्थिति, उचित वेतन और वोट देने के अधिकार की मांग करते हुए एक मार्च निकाला। इसके बाद, पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 19 मार्च 1911 को ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में मनाया गया था। लेकिन 8 मार्च 1917 को रूसी महिलाओं के हड़ताल के बाद महिला दिवस की तारीख को बदलकर 8 मार्च कर दिया गया। तब से, 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की वैश्विक तारीख बन गई। जिसके बाद, साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर इस दिन को 8 मार्च को मनाने की मान्यता दी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व Women's Day 2025
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने और उनके खिलाफ भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य के साथ मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और उनके योगदान को सम्मानित करने का भी दिन है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम Women's Day 2025
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 मनाने के लिए हर साल एक थीम रखी जाती है। इस साल की थीम "तेजी से कार्रवाई करें" (Accelerate Action) निर्धारित की गई है। यह थीम महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तेजी से प्रगति करने की अपील करती है। यह लोगों, सरकारों और संगठनों को महिलाओं के उत्थान, समान अवसर प्रदान करने और भेदभाव समाप्त करने की दिशा में सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रेरित करती है।