logo

Wine Beer: इतनी शराब हर रोज पीने से नहीं होगा नुकसान, जानें एक दिन की लिमिट

Wine Beer:  लोग जो शराब कभी-कभी पीते हैं, मानते हैं कि इससे उनका स्वास्थ्य अच्छा होता है। बहुत से लोगों को शराब पीने (limit mein sharaab peena) के लिए सिर्फ एक बहाना चाहिए होता है और वे लगभग हर दिन इसे पीते हैं।
 
 इतनी शराब हर रोज पीने से नहीं होगा नुकसान, जानें एक दिन की लिमिट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Wine Beer:   लोग जो शराब कभी-कभी पीते हैं, मानते हैं कि इससे उनका स्वास्थ्य अच्छा होता है। बहुत से लोगों को शराब पीने (limit mein sharaab peena) के लिए सिर्फ एक बहाना चाहिए होता है और वे लगभग हर दिन इसे पीते हैं। क्या आप जानते हैं कि लिमिट में शराब पीने से आपका दिल बेहतर हो सकता है? इसका मतलब यह नहीं है कि आप आज से ही शराब पीने लगें।

 

ये जानकारी केवल नियमित शराब पीने वालों के लिए है। डॉक्टरों का कहना है कि रोजाना शराब पीने की सीमा (rojana sharaab pine ki limit)रखने वाले लोगों को दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। लेकिन ऐसा हर व्यक्ति के साथ होना जरूरी नहीं है।

 


फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉ. विशाल रस्तोगी बताते हैं कि महिलाओं के लिए प्रतिदिन एक ड्रिंक और पुरुषों के लिए दो ड्रिंक का सेवन काफी फायदेमंद होता है. अगर शराब का सेवन इस मात्रा (sharaab pine ki limit) में किया जाए तो यह हार्ट की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है. इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है और हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम होता है.

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि जो लोग शराब का सेवन नहीं करते हैं वो इसको शुरू कर दें. साथ ही ऐसा भी नहीं है कि एक दिन में इतनी शराब (ek din me sharaab pine ki limit) पीनी ही है. शराब के मामले में हर व्यक्ति की शारीरिक प्रतिक्रिया और शरीर पर होने वाला असर कई कारकों पर निर्भर करता है.

खानपान और अन्य फैक्टर:

शराब से जुड़े जोखिमों और फायदों के मामले में इंसान का खानपान, व्यायाम और धूम्रपान की आदत भी बड़ा फैक्टर है. यानी, जो व्यक्ति रोजाना व्यायाम करता है, लाइफस्टाइल अच्छी है और खानपान बेहतर है, धूम्रपान नहीं करता है तो उसके शरीर में सीमित मात्रा में शराब का सेवन उतना गंभीर असर नहीं करती है जैसा एक सामान्य व्यक्ति को करती है.


ज्यादा पीने के हैं नुकसान:

शराब का अत्यधिक मात्रा में सेवन काफी खतरनाक हो सकता है. इससे बीपी बढ़ता है और हार्ट बीट (Heartbeat) भी अनियमित होती है. साथ ही स्ट्रोक आने का भी खतरा रहता है. शराब लिवर को खराब करती है और इससे पाचन संबंधी बीमारी और लिवर सिरोसि होने तक का भी खतरा रहता है.

हार्ट की अच्छी हेल्थ के लिए ये काम करें:

अमेरिका हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, हार्ट को फिट रखने के लिए अच्छी खुराक, एक्सरसाइज, तंबाकू का सेवन न करने की सलाह दी जाती है. जिन लोगों को पहले से हार्ट की बीमारियां हैं उनको किसी भी तरह से शराब के सेवन से बचना चाहिए. इस मामले में अपने डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है. शराब का हर दिन ज्यादा मात्रा में सेवन कैंसर के खतरे को भी बढ़ाता है और मेंटल हेल्थ भी खराब करता है.