Weather Update : दिल्ली, हरियाणा और यूपी समेत इन राज्यो में बारिश का अलर्ट जारी

Haryana Update : मार्च का पहला सप्ताह गुजरने को है और इसी के साथ देशभर में Mausam में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां कुछ इलाकों में गर्मी बढ़ने लगी है, वहीं पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। Mausam Vibhag ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि Delhi और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि होगी।
किन राज्यों में बदलेगा मौसम? - Weather Update
Mausam Vibhag के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, गुजरात और उत्तर महाराष्ट्रमें उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज चलने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, असम और अरुणाचल प्रदेशमें हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। लक्षद्वीप और केरलमें भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Delhi में कैसा रहेगा मौसम? - Weather Update
Delhi में इस समय तेज सतही हवाओं के कारण गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। हालांकि, आज तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
- आज का तापमान:न्यूनतम 13°C , अधिकतम 29°C
- Delhi में अगले कुछ दिनों तक हल्की ठंडक बनी रह सकती है।
8th Pay Commission: सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव, जानें कितना मिलेगा इंक्रीमेंट!
मुंबई में लू चलने की संभावना - Weather Update
मुंबई और आसपास के इलाकों में गर्मी बढ़ने लगी है। 8 से 11 मार्चके बीच तापमान 37°C से अधिकपहुंच सकता है। इस कारण मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति बन सकती है।
पहाड़ों पर फिर होगी बर्फबारी - Weather Update
9 से 12 मार्चके बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, अधिक बर्फबारी से भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है।