logo

Mosam Update : हरियाणा में आज सुबह से झमाझम बारिश, कल भी बारिश के साथ इन इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना

Weather Update :  प्रदेश में आज से मौसम में परिवर्तन होगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में कमी आने की संभावना बनेगी।
 
Mosam Update : हरियाणा में आज सुबह से झमाझम बारिश, कल भी बारिश के साथ इन इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana weather news today : इस अवधि में 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की संभावना है। बारिश के बाद प्रदेश में धुंध का दौर शुरू हो सकता है। 
यह 31 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में दिन के तापमान में 1.2 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। अब दिन का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा हो गया है। अम्बाला में सबसे अधिक 22.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग (weather alert) की ओर से हरियाणा को लेकर जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा (haryana) में 27 दिसंबर को दोबारा से पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का का असर देखने को मिला। वहीं मौसम विभाग की ओर से 27 - 28 दिसंबर को हरियाणा में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। आइए नीचे खबर में जानते है आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम

हरियाणा में 23 दिसंबर को मौसम के करवट लेने के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बरसात हुई है। प्रदेश में कुल 1.6 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है। एक बरसात से ही दिसंबर में बरसात की कमी आधी से ज्यादा धुल गई है। एक से 24 दिसंबर तक प्रदेश में 2.2 मिलीमीटर बरसात (Rain alert) हुई है, जबकि सामान्य बरसात 3.9 मिलीमीटर होती है। अब सामान्य से 45 फीसदी तक कम बरसात हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अब 27 दिसंबर से फिर मजबूत पश्चिम विक्षोभ असर दिखा । इससे 27 दिसंबर को प्रदेश के कई इलाकों में बरसात सुबह 3 बजे ही शुरू हो गई जिसके साथ ओले गिरने की संभावना भी नजर आ रही है।  
हरियाणा में 27 दिसंबर की रात से बदला मौसम, 28 को ओले गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार खासकर जीटी बेल्ट के जिलों में बरसात के आसार ज्यादा देखने को मिलेगा। जिस कारण कुछ इलाकों में इस अवधि के दौरान ओले भी पड़ सकते हैं,  27 दिसंबर को पश्चिम विक्षोभ के असर के बाद रात के तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना बन सकती है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से ठंडक बढ़ेगी और इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। 


हरियाणा के रात के तापमान में 0.6 डिग्री की कमी

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा प्रदेश में रात के तापमान में औसतन 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। हालांकि अभी भी रात का पारा सामान्य से ढाई डिग्री तक ज्यादा है। हिसार के बालसमंद में सबसे कम 7.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। रोहतक में सबसे अधिक 11.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Weather: हरियाणा मे ठंड की बारिश का दौर शुरू, इस दिन गिरेंगे ओले गिरने की संभावना