logo

Vastu Tips : बेडरूम में आज ही कर लें ये काम, पति पत्नी में बढ़ेगा प्यार

मानव जीवन वास्तु शास्त्र से प्रभावित होता है। पं पंकज पाठक का कहना है कि घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बनाया गया तो जीवन में दरिद्री छाई रहती है। इसके अलावा, जीवन में भौतिक सुखों की कमी रहती है, जो फिजूल खर्चों को बढ़ाता है। घर भी अशांत रहता है।
 
Vastu Tips : बेडरूम में आज ही कर लें ये काम, पति पत्नी में बढ़ेगा प्यार 
Haryana Update : हम आज आपको पति पत्नी के संबंधों में वास्तु शास्त्र के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर आपके घर में बेडरूम की दिशा सही नहीं है, तो आपके रिश्ते में विवाद बना रहेगा। इसलिए आज हम पति-पत्नी के बेडरूम में क्या रखना सही है और क्या गलत है, जो एक खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए वास्तुशास्त्र बताता है।

बेडरूम में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि वास्तु शास्त्र कहता है कि पति-पत्नी के बेडरूम में कभी भी हिंसक या युद्ध दर्शाते चित्र नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये चित्र मनमुटाव और विवाद को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, बेडरूम में देवताओं के चित्रों को लगाने से बचना चाहिए। पति-पत्नी के बेडरूम में प्रेम, शांति, दया, करूणा दर्शाने वाले चित्रों की जगह इन चित्रों को लगाएं। पति-पत्नी में प्रेम का भाव उत्पन्न होता है। साथ ही प्रेमी जीवन खुश रहता है। दोनों के रिश्ते में अद्भुत प्रेम रहेगा, जो उनके जीवन में खुशी और शान्ति देगा।

एक गद्दे का इस्तेमाल करें
पति-पत्नी के बेडरूम में डबल बेड पर एक ही गद्दा रखना वास्तु शास्त्र में शुभ माना जाता है क्योंकि अलग-अलग गद्दे पति-पत्नी के बीच मतभेद पैदा करते हैं। इसके अतिरिक्त, एक गद्दा प्रेम की भावना बढ़ती है।
Chanakya Niti : ऐसी स्त्री के साथ कभी ना करें वो काम, ये होती है पहचान
बेडरूम में आइना न लगाएं: आपने देखा होगा कि कई लोगों के बेड के सामने आइना होता है, जो वास्तु के अनुसार गलत होता है. पति-पत्नी सोते समय आइने में देखते हैं तो ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है और जीवन में दोनों में छोटे-छोटे झगड़े हो सकते हैं। इसलिए, अगर आपके पास आइना भी है, तो उसे रात भर कपड़े से ढक दें। ऐसा करने से शादी में मधुरता बनी रहेगी और वास्तु दोष नहीं लगेगा।

ये सामग्री न रखें
पति-पत्नी के बेडरूम में वास्तुशास्त्र के अनुसार कंप्यूटर और टीवी नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से वास्तुशास्त्र में दोष लगता है। इसके साथ ही, पति-पत्नी के बीच संघर्ष जारी रहता है। इसलिए बेडरूम में इन चीजों को नहीं रखना चाहिए। इससे आपका वैवाहिक जीवन खुश रहेगा।


 
click here to join our whatsapp group