logo

Vastu Tips: वो चीजें जो खत्म कर देती हैं घर की बरकत

घर में कई जगहें और उपकरण हैं जिन्हें वास्तु के हिसाब से व्यवस्थित न करने पर वास्तु दोष लगता है। आइए जानते हैं कौन सी चीजें घर से तुरंत हटा देनी चाहिए, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।
 
Vastu Tips: वो चीजें जो खत्म कर देती हैं घर की बरकत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Vasthu Advices for Home: ऊर्जा वास्तुशास्त्र का मूल है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में रखे हर सामान और उसकी दिशा में एक ऊर्जा होती है, जो घर के लोगों पर प्रभाव डालता है। सकारात्मक ऊर्जा घर में सुख-समृद्धि लाती है, जबकि नकारात्मक ऊर्जा कई परेशानियों को जन्म देती है। 

ये घर से निकाल दें:

- अगर आपके घर में कोई टूटा हुआ कांच, शीशा या दरार है, तो इसे तुरंत बदल दीजिए। यदि खिड़की का कांच टूट गया है, तो इसे भी निकाल दें।घर में टूटा शीशा नकारात्मक ऊर्जा लाता है।
- अगर आपके घर के मंदिर में पुरानी तस्वीरें या खंडित मूर्तियां हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें। माना जाता है कि इससे पैसा बर्बाद होता है।
- अगर घर में कबूतर ने घोंसला बना रखा है, तो इसे भी जल्दी निकाल दें। माना जाता है कि इससे आर्थिक विकास बाधित होता है। 
- अगर घर में फटे हुए व पुराने कपड़े हैं, तो उन्हें हटा दें क्योंकि ये शुक्र ग्रह को खराब करते हैं। इससे जीवन में पैसे की कमी शुरू होती है।

Chanakya Niti: ऐसे पुरुष जिनकी ओर महिलाएं हो जाती हैं आकर्षित

-पुराने और फटे जूते-चप्पल को घर से तुरंत हटा दें क्योंकि इन्हें रखने से व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है।
—अगर आपके घर में महाभारत युद्ध, नटराज, ताजमहल, डूबती हुई नाव, फव्वारे, जंगली जानवरों, कब्र या कांटेदार पौधों के चित्र हैं, तो उन्हें बाहर निकाल दें। इससे नकारात्मक भावना पैदा होती है, जिसके परिणामस्वरूप जीवन में अच्छी घटनाएं नहीं होती।
यदि घर की घड़ी खराब है या बंद है, तो इसे घर में नहीं रखें। इससे काम में कई तरह की बाधाएं उत्पन्न होती हैं।

- घर में खराब चार्जर, केबल, बल्ब और अन्य बिजली संबंधी उपकरणों को तुरंत हटा दें।क्योंकि खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, इसलिए घर में खराब ताले तुरंत हटा दें। क्योंकि व्यक्ति की तरक्की भी खराब तालों की तरह रुक जाती है
- घर में कोई कांटेदार या दूध देने वाले पौधे नहीं लगाएं। इस प्रकार के पौधे धन के साथ-साथ अन्य परेशानियों का भी कारण बनते हैं।