logo

Up News : योगी सरकार ने यूपी में किया बड़ा बदलाव, अब बिना किताबों के होगी स्कूलों में पढ़ाई

यूपी की योगी सरकार ने एक नई शिक्षा नीति बनाई। यह लागू होने के बाद बच्चों को हर महीने दो शनिवार मिलेंगे। साथ ही स्कूलों का समय भी कम होगा।
 
Up News : योगी सरकार ने यूपी में किया बड़ा बदलाव, अब बिना किताबों के होगी स्कूलों में पढ़ाई

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में स्कूली बच्चों पर पढ़ाई का दबाव कम करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। योगी सरकार अब प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिक्षा विभाग को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद स्कूलों में पढ़ाई के घंटे कम होंगे। बच्चों को प्रत्येक रविवार के अलावा हर महीने दो शनिवार की छुट्टी भी मिलेगी। 

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद बच्चों को सिर्फ 29 घंटे प्रति सप्ताह पढ़ाया जाएगा। सोमवार से शुक्रवार तक सिर्फ पांच या पांच और शनिवार को दो से ढाई घंटे क्लास होगा। बच्चों को पढ़ाई से अधिक तनाव से बचाने के लिए शेष दो शनिवार को छुट्टी दी जाएगी। वर्तमान में आम विषयों की एक क्लास ४५ मिनट है, लेकिन इसे भी कम करके ३५ मिनट किया जाएगा।  

स्कूलों में आम विषयों के अलावा प्रमुख विषय भी पढ़ाए जाते हैं।  मुख्य विषयों जैसे अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और हिंदी की कक्षा चालीस से पच्चीस मिनट की होगी। वहीं, बच्चे बैग के बिना हर साल दस दिन स्कूल जाएंगे। इस दौरान शिक्षक उनकी प्रैक्टिल या ओरल ट्रेनिंग देंगे।
 

click here to join our whatsapp group