logo

दूध का सबसे ज्यादा उत्पादन करता है भारत का ये राज्य

बीते कुछ वर्षों में दूध के उत्पादन में 20 से 25 परसेंट तक बढ़ोतरी हुई है वही उत्तर प्रदेश राजस्थान को पीछे छोड़कर इस देश ने दूध के मामले में सबसे ज्यादा वृद्धि की है आईए जानते हैं इसके बारे में
 
दूध का सबसे ज्यादा उत्पादन करता है भारत का ये राज्य
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : बीते पांच वर्षों में देश में Milk के Production में लगभग 23% की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, UP अब राजस्थान को पछाड़कर देश का सबसे बड़ा Milk Production राज्य बन गया है। केंद्रीय कृषि एवं पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने इससे संबंधित बेसिक एनिमल हसबैंड्री स्टैटिक्स जारी किया है।

बीते एक वर्ष में देश में दूध, अंडा, मांस और ऊन का Production तेजी से बढ़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में 50% से अधिक Milk की आपूर्ति केवल 5 राज्य से हो रही है। यह भी सामने आया है कि देश में अब UP सबसे अधिक Milk का Production कर रहा है। यूपी देश के 15.70% Milk की जरूरत को पूरा करता है।

UP में 2017-18 के बाद से Milk के Production में लगभग 25% की बढ़ोतरी  हुई है। यूपी ने 2022-23 में कुल 36.11 मिलियन टन Milk का Production किया है। वर्ष 2017-18 में यह 29.05 मिलियन टन था। UP ने 2021-22 के दौरान देश के सबसे बड़े Milk Production राज्य होने का दर्जा खो दिया था। इस समय यूपी में 1.9 करोड़ गाय और 3.3 करोड़ भैंसें हैं।

UP ने अब राजस्थान को पीछे छोड़ दिया है। राजस्थान अब 14.44% Milk Production के साथ दूसरे नंबर पर है। इन दोनों के बाद मध्य प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश देश के सबसे बड़े Milk Production राज्य हैं।

Milk के अलावा देश में मांस, अंडा और ऊन के Production में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2022-23 के दौरान देश में 13.8 हजार करोड़ अंडों का Production हुआ, जो कि बीते पाँच वर्षों में लगभग 33.3% की बढ़ोतरी है। 2018-19 के दौरान देश में 10.03 हजार करोड़ अंडों का Production हुआ था। आंध्र प्रदेश देश में अंडों का सबसे बड़ा Production राज्य है, यह कुल Production में 20.13% हिस्सा रखता है। तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल अन्य बड़े Production राज्य हैं।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि 2022-23 के दौरान देश में मांस का Production भी बढ़ा है। देश में 2022-23 के दौरान मांस का Production 9.77 मिलियन टन रहा है। इसने पिछले पाँच वर्षों में 20.39% की बढ़ोतरी हासिल की है। मांस के Production में UP देश में आगे है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल भी बड़े मांस के बड़े Production राज्य हैं।

2022-23 में देश में ऊन का Production देश में 336 लाख किलोग्राम रहा है। इसके Production में कमी आई है। वित्त वर्ष 2018-19 में यह 400 लाख किलोग्राम से ऊपर था। राजस्थान और जम्मू-कश्मीर मिलकर देश की लगभग 70% ऊन का Production करते हैं।

वहीं, देश भर में Milk Production की बात की जाए तो वर्ष 2018 से लेकर 2023 तक इसमें लगभग 23% की बढ़ोतरी हुई है। साल 2018 में देश में Milk का कुल Production 187 मिलियन टन था, जो बढ़कर अब लगभग 230 मिलियन टन हो गया है। वर्ष 2022-23 में Milk Production में 3.8% की बढ़ोतरी हुई है।

इस कारण से अब देश में प्रति व्यक्ति Milk उपलब्धता भी बढ़ रही है। वर्ष 2013-14 में यह 303 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिदिन थी। देश में Milk की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही यह अब 452 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिदिन हो चुकी है। 2013-14 से लेकर 2022-23 के बीच इसमें लगभग 50% की बढ़ोतरी हुई है।