logo

भारी डिस्कउंट पर मिल रहा है Redmi का ये स्मार्टफोन, धड़ाधड़ हो रही है बिक्री

Redmi 12 5G offer:  रेडमी के इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.79-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलता है. इसके डिस्प्ले में तीन तरफ पतले बेज़ेल्स के साथ पंच-होल नॉच डिज़ाइन दिया गया है.

 
Redmi 12 5G
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, New Delhi: नया गैजेट, कोई डिवाइस या फोन खरीदना हो तो ई-कॉमर्स वेबसाइट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां से ग्राहकों को कई तरह के बैंक ऑफर और डिस्काउंट का फायदा दिया जाता है.

 इसके अलावा कुछ बड़े एक्सचेंज डील के तहत फोन को और भी कम दाम पर उपलब्ध कराया जाता है. बात करें बेस्ट ऑफर की तो अमेज़न पर ‘Top deals of the week’ मिल रहा है. इस डील के तहत शाओमी रेडमी 12 5जी को काफी सस्ते दाम पर घर लाया जा सकता है.

अमेज़न पर दी गई जानकारी के मुताबिक रेडमी के इस फोन को 19,999 रुपये के बजाए 14,499 रुपये में घर लाया जा सकता है. इस फोन को ग्राहक 2,583 रुपये प्रति महीने की EMI पर भी खरीद सकते हैं. इसके अलावा अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 14,724 रुपये की छूट मिल जाएगी.

स्पेसिफिकेशंस के तौर पर इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ 90Hz का डिस्प्ले दिया गया है, साथ ही इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. ये एक डुअल कैमरा स्मार्टफोन है.

Redmi 12 5G के नाम से ही पता चल रहा है ये 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है. कहा जाता है कि इस कीमत में 5जी मिलना काफी मुश्किल है. फोन भारत में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है.

कैमरे की बात करें तो Redmi 12 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और एक LED फ्लैश है. फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो टाइप C यूएसबी पोर्ट के जरिए 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है.