logo

मीन समेत इन 2 राशियों की बदलेगी किस्मत, सूर्य और शनि देव का बनेगा 30 साल बाद दुर्लभ संयोग

Surya And Shani Conjunction 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार मीन राशि में सूर्य और शनिदेव की युति होने जा रही है। जिससे कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं...

 
मीन समेत इन 2 राशियों की बदलेगी किस्मत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Surya And Shani Conjunction 2025, Haryana Update: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य और कर्मफल दाता शनि को पिता और पुत्र का योग माना जाता है। साथ ही सूर्य देव को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है, जबकि शनि देव को आयु, कर्म, न्याय और श्रम का कारक माना जाता है।

आपको बता दें कि अभी शनि देव 29 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे और मार्च में ही सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे, जिससे मीन राशि में शनि और सूर्य की युति बनने जा रही है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति कुछ राशियों की किस्मत चमका सकती है। साथ ही इन राशियों को अचानक धन लाभ और भाग्य उदय होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां…

मीन राशि-
सूर्य और शनि की युति आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही इस समय विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। इस समय अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। साथ ही इस समय साझेदारी के कामों में आपको लाभ मिलेगा।

मकर राशि-
सूर्य और शनि देव की युति आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव के राशि बदलते ही मकर राशि के लोगों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। इसलिए इस समय आपको अचानक धन लाभ होगा। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार से आपको हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। पिता से आपको विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको काम और व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। साथ ही कार्यस्थल पर पदोन्नति और आय में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि-
सूर्य और शनि देव की युति आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से आय और लाभ स्थान में बनेगी। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी और व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग हैं। व्यापारिक यात्राएं लाभकारी रहेंगी। साथ ही इस समय आपको निवेश से भी लाभ होगा। इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।