logo

दिल्ली-NCR और यूपी में बारिश की संभावना, इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! IMD का अपडेट

Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 से 5 फरवरी के बीच कई राज्यों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है।

 
delhi-ncr rain alert, imd weather update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कोहरा: मौसम विभाग के अनुसार, 3 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश और घना कोहरा देखने को मिलेगा। IMD ने बताया कि दिल्ली में 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है, और आसमान में बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 24 से 27°C और न्यूनतम तापमान 10 से 12°C के बीच रहने का अनुमान है। सुबह और शाम को हल्की ठंडी हवाएं चलने से ठंडक बनी रहेगी। 7 फरवरी तक दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा सकती है।

बारिश और बर्फबारी वाले राज्य

3 से 5 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सुबह और शाम को कोहरा बढ़ने की संभावना है। IMD ने इन राज्यों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है:

उत्तर भारत: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश
पूर्वी भारत: बिहार, ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल
उत्तर-पूर्व भारत: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा
हिमालयी क्षेत्र: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम
दिल्ली-NCR में भी हल्का कोहरा रहेगा, जिससे सुबह और शाम को ठंडक महसूस होगी।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम 6:00 बजे 355 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। इस स्थिति में, सांस की समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए बाहर निकलते समय मास्क पहनने और वायु गुणवत्ता पर निगरानी रखने की सलाह दी जाती है।

Haryana : OBC वर्ग को मिली राहत, इस बदलाव से बढ़ेगा रोजगार