logo

UP की रीढ़ बनेगा यह एक्सप्रेसवे, 12 जिलों और 14 टोल प्लाजाओं के साथ, क्या होगा रूट?

UP Expressway: उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे का निर्माण जारी है। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 594 किलोमीटर होगी, जिससे कई जिलों के लोगों के लिए यात्रा सुगम और सुविधाजनक होगी।

 
UP की रीढ़ बनेगा यह एक्सप्रेसवे, 12 जिलों और 14 टोल प्लाजाओं के साथ, क्या होगा रूट?

Haryana Update, UP Expressway: उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे बनाने का काम चल रहा है। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 594 किलोमीटर होगी। इसके बनने से कई जिलों के लोगों के लिए सफर आसान हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा, जिसे गंगा एक्सप्रेसवे नाम दिया गया है। इससे कई बड़े जिलों से दिल्ली का सफर 8 घंटे में पूरा हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ ही दिल्ली से आना-जाना भी आसान बनाएगा। 

गंगा एक्सप्रेसवे को ग्रीन एक्सप्रेसवे का नाम भी दिया गया है। गंगा एक्सप्रेसवे का काम तेजी से पूरा हो रहा है और जिस गति से इस पर काम हो रहा है। ऐसे में इसे महाकुंभ 2025 तक पूरा किया जा सकता है। 

इसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से ही जोड़ा जाएगा। इससे दिल्ली के बीच की दूरी और कम हो जाएगी। यह 12 जिलों को जोड़ेगा। 

बीमा सखी योजना: केवल ये महिलाएं ही कर सकती हैं आवेदन!

गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा। इस पर आपातकालीन स्थिति में हवाई जहाज उतारने की भी व्यवस्था होगी। मेरठ और प्रयागराज में मुख्य टोल प्लाजा होंगे और बाकी 12 रैंप टोल प्लाजा होंगे। इस पर अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।
 


 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now