logo

Haryana में यहाँ मिल रहे है सबसे सस्ते Luxury विला

आज की यह खबर प्रॉपर्टी वालों के लिए बेहद खास होने वाली है आज हम आपको गुरुग्राम के पास मिलने वाली सस्ती विला के बारे में बताएंगे गुरुग्राम के पास यहां पर सस्ते में लग्जरी विला मिल रहे हैं अगर आप भी प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रही है तो यह सुनहरा अवसर है नीचे जाने डिटेल में

 
Haryana में यहाँ मिल रहे है सबसे सस्ते Luxury विला 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : गुरुग्राम, दिल्‍ली, फरीदाबाद और नोएडा जैसे शहरों में घर खरीदने का सपना हर किसी का होता है। लेकिन यहां प्रॉपर्टी कीमतें आसमान पर जा पहुंची है ऐसे में मिडिल क्लास लोगों के लिए यहां घर खरीदना मुश्किल हो गया है। लेकिन कम बजट वालों के लिए शहरों में Flats का कल्‍चर विकसित हो रहा है। वहीं Gurugram से सिर्फ 25 से 30 मिनट की दूरी पर एक ऐसा  Town है

Flat से सस्ते मिल रहे Villa - 


जहां आप कम पैसों में 2BHK Flat नहीं बल्कि एक Villa खरीद सकते हैं। यह Town Villa का हब बनने जा रहा है। यह Town पहाड़ियां से घिरा हुआ है जो इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाती हैं Town का मनमोहक वातावरण और यहां Villa की कम कीमत के कारण यह Town लोगों को खूब पसंद आ रहा है। Villa के इस Town ने प्रॉपर्टी में निवेश करने वालों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है।  .


दिल्ली एनसीआर में लग्‍जरी Villa को लाइफस्टाइल में शामिल कर, Gurugram और अलवर के नजदीक स्थित भिवाड़ी Town घर खरीदारों के लिए पहली पसंद बन रहा है। पिछले कुछ सालों तक इस Town को कोई जानता तक नहीं था पर अब कमर्शियल तथा रेसिडेंशियल  प्रॉपर्टी  की यहां तेजी से मांग बढ़ रही है यह Town प्रॉपर्टी खरीदारों की पहली पसंद बना हुआ है।

 Gurugram से सिर्फ 25 मिनट दूर है Villa हब Town -

दिल्ली-जयपुर हाईवे के नजदीक स्थित भिवाड़ी में पहले से ही कई तरह की परियोजनाएं हैं, जिनमें, विला, सीनियर लिविंग जैसे खास बाजार शामिल हैं। यह Town Gurgaon और दिल्ली जैसे बिजनेस हब के काफी नजदीक है। NH-48 के जरिए Gurugram से केवल 25 मिनट की ड्राइव कर यहां पहुंचा जा सकता है। इस Town की सबसे खास बात यह है कि वर्तमान में यहां Villa काफी कम कीमत में मिल रहे हैं। एक Villa की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये तक है, यदि आप Gurugram में 2BHK Flat खरीदते हैं तो इसके लिए लगभग 1.5 करोड़ रूपये देने होंगे, वहीं 3BHK Flat की कीमत काफी ऊंची है। इस हिसाब से आपके लिए लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल वाले Villa अधिक अच्छा रहेगा। 


भिवाड़ी को NH-8 और NH-48 जैसे प्रमुख राजमार्गों मिलती है कनेक्टिविटी


 
इतना ही नहीं भिवाड़ी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे , NH-8 और NH-48 जैसे प्रमुख राजमार्गों सहित एनसीआर क्षेत्रों के लिए जबर्दस्‍त कनेक्टिविटी देता है। वहीं आगामी दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी आरआरटीएस कॉरिडोर, जो एनएच-48 के साथ-साथ चलने वाला है, कनेक्टिविटी को बढ़ाने और पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का वादा भी करता है।

Property Buying Tips : अपनी पत्नी के नाम प्रॉपर्टी खरीदने पर मिलते हैं ये फायदे
वही इस क्षेत्र में त्रेहान ग्रुप, ओमेक्स ग्रुप, टेरा ग्रुप, आशियाना हाउसिंग लिमिटेड, कृष ग्रुप, बीडीआई ग्रुप आदि जैसे प्रसिद्ध डेवलपर्स मौजूद हैं। इनमें से अधिकांश डेवलपर्स ने भिवाड़ी जैसे टियर-2 और 3 शहरों के रियल्टी मार्केट को बदल कर रख दिया है।

इस वजह से लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा Villa -

प्रॉपर्टी एक्सपर्ट का कहना है कि ‘Villa में रहना यानी लग्जरी लाइफस्टाल और शानदार सुविधाओं से भरे घर में रहना है, जिसमें प्राकृतिक सौंदर्य और नई तकनीकों का सम्मिश्रण होता है। Villa न सिर्फ रहने की जगह है, बल्कि एक गोपनीयता, विशाल स्थान और प्रकृति के साथ जुड़ाव प्रदान करता है। जहां एक और आज बड़े  शहरों में अत्यधिक भीड़भाड़ और बढ़ते प्रदूषण के स्तर  के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ऐसे में संपन्न घर खरीदार गोपनीयता, स्थान के कई अन्य मिश्रण भरपूर ये Villa लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। यह दुनिया भर में एक आदर्श बदलाव का कारण बना है क्योंकि लोग आजक भीड़भाड़ और शोर शराबे वाले शहरी जीवन से दूर रहना चाहते हैं 


राजमार्गों और Expressway सहित अपने बेहतरीन बुनियादी ढांचे के साथ, भिवाड़ी इन स्थानों से आसानी से पहुंचा जा सकता है, जिससे यात्रा का समय बहुत कम हो जाता है। अच्छी तरह से निर्मित सड़कों से लेकर कुशल नागरिक सुविधाओं जैसे स्कूल, अस्पताल, मनोरंजन स्थल आदि तक, भिवाड़ी समग्र जीवन का प्रतीक है। 

भिवाड़ी वह क्रॉसरोड्स है जहां पारंपरिक मूल्य ग्‍लोबल दृष्टिकोण से मिलते हैं. आज भिवाड़ी आलीशान जीवन शैली का सार बन गया है. राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में स्थित एक नियोजित Town के रूप में भिवाड़ी राजस्थान-हरियाणा सीमा पर एक रणनीतिक स्थान पर स्थित है, जो अलवर से सिर्फ 85 किलोमीटर दूर है. इस प्रकार यह घर खरीदने वालों और निवेशकों दोनों के लिए एक आकर्षक स्थान बन गया है।