logo

Success Story: हरियाणा के छोटे से गांव में रहने वाली लड़की बनीं IAS अफसर, इस तरह पहले ही प्रयास में क्रैक किया UPSC

Success Story: देश भर में लाखों उम्मीदवारों का सपना है कि वे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफल हों। लेकिन आज हम एक ऐसे IAS अफसर के बारे में बताने वाले हैं जो इस परीक्षा को दो बार सफलतापूर्वक पारित किया है।
 
IAS Divya Tanwar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

देश भर में लाखों उम्मीदवारों का सपना है कि वे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफल हों। लेकिन आज हम एक ऐसे IAS अफसर के बारे में बताने वाले हैं जो इस परीक्षा को दो बार सफलतापूर्वक पारित किया है। वह अपनी पहली कोशिश में IPS बन गई और दूसरी बार IAS बन गई बिना कोचिंग के।

 


IAS Divya Tanwar हरियाणा की रहने वाली है।

हम IAS दिव्या तंवर से बात कर रहे हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के निम्बी गांव में जन्मी दिव्या ने अपने घर के एक सरकारी स्कूल में अपनी प्रारंभिक पढ़ाई की। बाद में नवोदय विद्यालय, महेंद्रगढ़ में उनका चयन हुआ।

 


UPSC की तैयारी

12वीं के बाद वह महेंद्रगढ़ के एक सरकारी महिला कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की। उन्हें ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की परीक्षा देने का मन हुआ और इसके लिए तैयारी करने लगे। जब दिव्या छोटी थी, उसके पिता की मृत्यु हो गई। उनकी मां घर की पूरी जिम्मेदारी लेती थी। लेकिन वे अपनी बेटी को हर कदम पर साथ देते रहे।


पहली बार आईपीएस बनीं

2021 में दिव्या तंवर ने पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी। दिव्या तब सिर्फ 21 वर्ष की थीं। दिव्या ने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी की कठिन परीक्षा को न सिर्फ पास किया बल्कि 438वीं रैंक हासिल की और IPS बन गई। दिव्या का सपना था की वह IASबने। 


बनी IAS अधिकारी

2022 में दिव्या ने फिर से यूपीएससी की परीक्षा दी। दिव्या को अपने दूसरे प्रयास में भी सफलता मिली। दिव्या ने 2022 में अपना IAS बनने का सपना पूरा कर लिया और ऑल इंडिया रैंक 105 हासिल की। दिव्या वर्तमान में मणिपुर कैडर में कार्यरत हैं और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और महत्वाकांक्षा का उदाहरण बन चुकी हैं।

Gold Silver Price: सोना चाँदी के रेट में हुआ बदलाव, जानें आज के नए रेट