logo

Haryana : ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त आदेश हुए जारी! जेल की हवा पड़ सकती है खानी

Haryana :नगर निगम फरीदाबाद ने खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है, क्योंकि खुले में मांस की बिक्री स्वच्छता और जन स्वास्थ्य के लिए खतरा मानी जाती है।
 
ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त आदेश हुए जारी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : नगर निगम फरीदाबाद ने खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है, क्योंकि खुले में मांस की बिक्री स्वच्छता और जन स्वास्थ्य के लिए खतरा मानी जाती है। ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाएंगे और अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ जेल तक की कार्रवाई की जा सकती है।

अवैध साप्ताहिक बाजारों पर सख्ती:- 
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में चल रहे अवैध साप्ताहिक बाजारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इन बाजारों में सरकारी जमीन पर कब्जा कर यातायात बाधित करने की शिकायतें मिली हैं। नगर निगम आयुक्त ने इन बाजारों को चलाने और इनका समर्थन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

अन्य समस्याओं पर भी ध्यान:- 
शिकायत निवारण शिविर में पानी की कमी, सीवरेज की समस्या, स्ट्रीट लाइट और संपत्ति पहचान जैसे अन्य मुद्दे भी उठाए गए। नगर निगम ने संबंधित विभागों को इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। नगर निगम का उद्देश्य अवैध गतिविधियों को रोकना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।