logo

जल्द ही लॉन्च होने वाली है Skoda Enyaq इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें फीचर्स और कीमत

मिली जानकारी के मुताबिक स्कोडा इनियाक को फॉक्सवैगन ग्रुप के डेडिकेटेड एमईबी इलेक्ट्रिक प्लैटफॉर्म पर डिवेलप किया गया है। यहां बताना जरूरी है कि दुनियाभर में इनियाक के 5 अलग-अलग वर्जन बिकते हैं और भारत में Enyaq 85 को लॉन्च किया जा सकता है। 
 
Skoda Enyaq इलेक्ट्रिक एसयूवी,
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, New Delhi: स्कोडा ऑटो इंडिया इस साल, यानी 20224 में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी इनियाक आईवी (Skoda Enyaq iV) लॉन्च कर सकती है और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा की हो सकती है। चलिए, आपको स्कोडा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में विस्तार बताते हैं।

भारत में इस साल कई कंपनियां इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एंट्री की तैयारियों में है और इनमें से एक स्कोडा ऑटो भी है। कहा जा रहा है कि जल्द ही स्कोडा इनियाक आईवी इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है 

और इसके बाद से इस बात को बल मिला है कि स्कोडा जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार भारत ला रही है, जो कि प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट की होगी। इसका मुकाबला हुंडई आयोनिक 5 और किआ ईवी6 जैसी प्रीमिय इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा।

भारत में आ सकती है इनियाक 85!

स्कोडा इनियाक 85 में 82kWh का बैटरी पैक हो सकता है और इसमें सिंगल मोटर सेटअप देखने को मिल सकते हैं, जिसकी वजह से यह सिर्फ रियर व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आ सकती है। स्कोडा इनियाक आईवी का इलेक्ट्रिक मोटर 282 बीएचपी की मैक्सिमम पावर जेनरेट कर सकेगा।

रेंज और स्पीड जबरदस्त

स्कोडा की आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी इनियाक आईवी की सिंगल चार्ज रेंज 565 किलोमीटर तक की हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को महज 6.7 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चला सकेंगे। वहीं, चार्जिंग की बात करें तो इसे फास्ट चार्जर की मदद से महज 28 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

पावरफुल लुक और धांसू फीचर्स

लुक और फीचर्स की बात करें तो स्कोडा इनियाक आईवी 4.64 मीटर लंबी होगी इसमें बड़े ऐरोडायनैमिक अलॉय व्हील लगे होंगे। बाद बाकी इसमें स्कोडा की सिग्नेचर ग्रिल डिजाइन, अग्रेसिव हेडलैंप और टेललैंप, आकर्षक केबिन, 15 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 5.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हेडअप डिस्प्ले, 585 लीटर का बूट स्पेस, 9 एयरबैग्स और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी समेत ऑटोनोमस ड्राइविंग फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।