logo

Salary Hike : फिटमेंट फैक्टर से इस तरह बढ़ेगी सैलरी, देखिये कैलकुलेशन

Salary Hike : सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर 2025 में बड़ा बदलाव संभव है, क्योंकि फिटमेंट फैक्टर में संशोधन की चर्चा चल रही है। इससे बेसिक सैलरी में जबरदस्त इजाफा हो सकता है, जिससे कर्मचारियों की आय में सीधे तौर पर फायदा होगा। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।

 
Salary Hike : फिटमेंट फैक्टर से इस तरह बढ़ेगी सैलरी, देखिये कैलकुलेशन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : केंद्र सरकार समय-समय पर कर्मचारियों के हित में कई फैसले लेती है। हाल ही में सरकार ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है जिससे देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलने वाला है। यह अपडेट 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ा है, जिसके तहत सैलरी और पेंशन में बड़ा इजाफा किया जाएगा।

कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव

सरकार जल्द ही 8वें वेतन आयोग को लागू कर सकती है। इसके लागू होने से सभी केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और सशस्त्र बलों के जवानों को फायदा मिलेगा। इस बार सैलरी को लेवल वाइज बढ़ाने की तैयारी है जिससे वेतन असमानता को दूर किया जा सके। इसके साथ ही महंगाई के असर को भी कम करने में मदद मिलेगी।

राज्य कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

ऐतिहासिक रूप से देखा गया है कि जब केंद्र सरकार वेतन बढ़ोतरी का फैसला करती है तो राज्य सरकारें भी उसी के अनुसार अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा देती हैं। ऐसे में इस फैसले से लाखों राज्य कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे।

कितना बढ़ सकता है फिटमेंट फैक्टर?

7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ था, जिससे न्यूनतम वेतन 7,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया था। इस बार अनुमान है कि फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक किया जा सकता है, जिससे न्यूनतम वेतन लगभग 51,000 रुपये तक पहुंच सकता है।

इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

अब तक छठे वेतन आयोग में सबसे ज्यादा 54% तक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जबकि 7वें वेतन आयोग में केवल 14.3% की ही वास्तविक वृद्धि हुई थी। पहले आयोग के समय न्यूनतम वेतन सिर्फ 55 रुपये था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया।

Old Pension Scheme: शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन टीचर्स को मिलेगा OPS का लाभ

8वें वेतन आयोग से क्या हैं उम्मीदें?

जानकारों के मुताबिक इस बार 25% से 30% तक की सैलरी वृद्धि संभव है। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.90 तक तय होता है तो कर्मचारियों को काफी बड़ा फायदा मिलेगा।

जनवरी 2025 का डीए कब मिलेगा?

जनवरी 2025 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) का कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मार्च 2025 की सैलरी में यह दिया जा सकता है। अनुमान है कि इस बार डीए में 3% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।