logo

Retirement Age : रिटायरमेंट आयु में बदलाव हुआ या नहीं ? जानिए फैसला

Retirement Age : सरकारी नौकरी करने वालों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। रिटायरमेंट की उम्र को लेकर सरकार की ओर से क्या नया फैसला लिया गया है, यह जानना आपके भविष्य की योजना के लिए अहम हो सकता है। क्या बढ़ी रिटायरमेंट एज या पहले जैसी ही रहेगी, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।

 
Retirement Age : रिटायरमेंट आयु में बदलाव हुआ या नहीं ? जानिए फैसला 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update-(Retirement Age Hike) : केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र में बदलाव का मामला संसद तक पहुंच गया। इस पर केंद्र सरकार ने सांसद तेजवीर सिंह के सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट उम्र में बदलाव की योजना के बारे में साफ जवाब दिया है। कुछ नियमों के मुताबिक कर्मचारी जल्दी रिटायर हो सकते हैं।


राज्यसभा में पूछा गया सवाल-


तेजवीर सिंह ने राज्यसभा में पूछा कि क्या सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्दी रिटायरमेंट (सेवानिवृत्ति आयु वृद्धि योजना) की कोई योजना बना रही है? अगर ऐसी कोई योजना बन रही है तो इसके क्या असर होंगे? सांसद ने यह भी पूछा कि क्या सरकार कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की कोई योजना बना रही है? अगर कोई देर से रिटायर होना चाहता है तो क्या उसके लिए कोई योजना है? अगर हां तो इस योजना की शर्तें क्या होंगी?

मंत्री ने दिया साफ जवाब-


पहले सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दूसरे सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए देर से रिटायरमेंट की कोई योजना या प्रस्ताव नहीं बनाया गया है। सरकार ने साफ किया कि फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट उम्र में बदलाव का कोई विचार नहीं है।

राज्यसभा में दिया लिखित जवाब-


केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लिखित जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि न तो समय से पहले रिटायरमेंट (Retirement Age of Employee) की कोई योजना है, न ही देर से रिटायरमेंट की कोई योजना है। वहीं, निर्धारित मापदंड पूरा करने वाला कर्मचारी समय से पहले रिटायरमेंट ले सकता है। इसके लिए पहले से ही विकल्प मौजूद है। केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन नियम, 2021 में ऐसा प्रावधान है। रिटायरमेंट की उम्र में लचीलेपन के सवाल पर मंत्री ने यह जवाब दिया है। मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस संबंध में कोई व्यापक नीति नहीं बनाई गई है।

OPS Scheme कब होगी लागू ? जानिए सरकार का फैसला

ऐसे ले सकते हैं समय से पहले रिटायरमेंट-

अगर कोई समय से पहले रिटायरमेंट लेना चाहता है तो सरकार ने पहले ही समय से पहले रिटायरमेंट (Retirement Age Hike) के नियम बना रखे हैं। समय से पहले रिटायरमेंट लेने के लिए कर्मचारियों को कुछ नियमों को पूरा करना होता है। ऐसा कई कारणों से लिया जा सकता है। इसका कारण स्वास्थ्य हो सकता है। अगर कोई परिवार को समय देना चाहता है तो वह समय से पहले रिटायरमेंट ले सकता है। नया कारोबार शुरू करने के लिए भी वीआरएस ले सकता है।