RBI: 10, 20, 50, 100 और 500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी की नई गाइडलाइन
RBI: अगर आपके पास 10, 20, 50, 100 और 500 रुपये के नोट हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है! RBI ने इन नोटों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है, जिससे नोटों की वैधता और लेनदेन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। अगर आप नकदी का लेनदेन करते हैं, तो इन नए नियमों को जरूर जान लें, वरना परेशानी हो सकती है। पूरी जानकारी नीचे देखें।
Mar 9, 2025, 06:10 IST
follow Us
On

Haryana update, RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में स्टार चिन्ह वाले 10, 20, 100 और 500 रुपये के नोटों के संबंध में स्पष्ट कर दिया है कि ये नोट वैध हैं और बाजार में चलन में रहेंगे।
क्या है स्टार मार्क? RBI
स्टार मार्क वाला नोट वे नोट होते हैं जिन्हें गलत छपे नोटों की जगह जारी किया जाता है। इसमें सीरियल नंबर के स्थान पर स्टार का निशान होता है, जो यह दर्शाता है कि नोट को दोबारा छापा गया है। इसका मतलब है कि यह नोट नकली नहीं है, बल्कि पूरे मानकों के अनुसार प्रमाणित है।
सोशल मीडिया की अफवाह: RBI
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल हो रहा था कि स्टार मार्क वाले नोट अब बाजार में नहीं चलेंगे। RBI ने इस अफवाह को खारिज करते हुए कहा है कि ये नोट अन्य सभी वैध नोटों की तरह ही उपयोग में लाए जाएंगे।
इस अपडेट से यह सुनिश्चित होता है कि नोटों के प्रिंटिंग में हुई किसी भी त्रुटि के कारण उन्हें दोबारा जारी करने की प्रक्रिया वैध है और इससे ग्राहकों को कोई असुविधा नहीं होगी।