logo

RBI Guidelines : असली नोट पहचानने का सबसे सही तरीका है ये

RBI Guidelines : RBI ने असली और नकली नोटों को पहचानने के लिए कुछ खास गाइडलाइंस जारी की हैं। असली नोट को पहचानने का सबसे सही तरीका है उसके विभिन्न सुरक्षा फीचर्स पर ध्यान देना। जैसे कि नोट पर वाटरमार्क, सिक्योरिटी थ्रेड, रंग बदलने वाला इंक, और माइक्रोप्रिंटिंग होती है। इन्हें सही से पहचानने से आप आसानी से असली और नकली नोट में अंतर कर सकते हैं। जानें और भी आसान तरीके असली नोट पहचानने के लिए।

 
RBI Guidelines : असली नोट पहचानने का सबसे सही तरीका है ये
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : भारत की करेंसी में विभिन्न प्रकार के Note मौजूद हैं, लेकिन सामान्य लेनदेन के लिए 100 Rupee का Note सबसे अधिक प्रयोग में लाया जा रहा है. पिछले कुछ वर्षों में, 100 Rupee के Note की मांग तेजी से बढ़ी है, जिसके परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में Fake Notes का प्रचलन भी बढ़ चुका है. 

 इस समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए RBI ने हाल ही में 100 Rupee के Fake Notes के बढ़ते चलन के खिलाफ एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है. RBI ने नागरिकों को सतर्क रहने और Fake Notes की पहचान करने के लिए सावधानियों का पालन करने की सलाह दी है, जिससे आर्थिक धोखाधड़ी को रोका जा सके.


RBI द्वारा लोगों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए है, जिससे लोग बहुत ही आसानी से Fake और Real 100 Rupee के Note के बीच पहचान कर सकते हैं. आइए जानते हैं 100 Rupee के Fake और Real Note को कैसे पहचानें.

Income Tax : नौकरीपेशा वालों को मिली राहत, बजट 2025 में हुए ये बदलाव

ऐसे पहचानें 100 Rupee का Real नोट-


- 100 Rupee के Real Note में वॉटरमार्क के पास वर्टिकल बैंड पर एक फ्लोरल डिज़ाइन होता है और वॉटरमार्क एरिया में 100 नंबर के साथ महात्मा Gandhi की छवि प्रदर्शित होती है.

- 100 Rupee के Real Note में सुरक्षा धागे पर भारत और RBI शब्द शामिल हैं, जो अलग-अलग एंगल से देखने पर नीले और हरे रंग के बीच रंग बदलते हैं.

- 100 Rupee के Real Note में वर्टिकल बैंड और Gandhi की छवि के बीच की जगह में RBI और 100 लिखा हुआ होता है.

इन तीन तरीकों से आप बहुत ही आसानी से Real और Fake 100 Rupee के Note को पहचान सकते हैं. आपको बता दें कि 100 Rupee के Fake Note बड़े पैमाने पर चल रहे हैं. ऐसे में आपके लिए बहुत जरूरी है कि आप 100 Rupee के Note का लेनदेन करते समय Note की पहचान जरूर करें.