logo

Rain Alert: हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट! इन 13 जिलों में होगी बरसात

Rain Alert: हरियाणा के 13 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है, जिससे किसानों को बड़ा फायदा होगा। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी और पैदावार में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। आपके जिले में बारिश होगी या नहीं, और इसका असर क्या पड़ेगा, नीचे जानिए पूरी डिटेल।
 
Rain Alert: हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट! इन 13 जिलों में होगी बरसात
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Haryana update, Rain Alert: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वीरवार सुबह अंबाला, हिसार, करनाल, पानीपत, सिरसा, झज्जर, जींद, फतेहाबाद, बहादुरगढ़, कैथल, यमुनानगर, रोहतक और गुरुग्राम में बारिश हुई। इस वर्षा से फसलों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि एक मार्च तक प्रदेश में वर्षा जारी रहने की संभावना है। पहले वीरवार को ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी, लेकिन ओले न गिरने से किसानों में राहत की लहर दौड़ गई है। Rain Alert

ओरेंज अलर्ट जारी  Rain Alert

मौसम में आए बदलाव के कारण दिन के तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को हिसार में तापमान 30 डिग्री तक पहुंचा था, जबकि वीरवार को केवल 22.3 डिग्री दर्ज हुआ। तापमान में बढ़ोतरी से फसलों को नुकसान हो सकता था, लेकिन बूंदाबांदी से किसानों की उम्मीदें फिर से जग गई हैं। मौसम विशेषज्ञों ने 28 फरवरी के लिए प्रदेश में वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। Rain Alert

गेहूं, सरसों, चना, जौ की फसल को होगा फायदा  Rain Alert

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ गेहू विशेषज्ञ डा. ओपी बिश्नोई ने बताया कि यह बूंदाबांदी फसलों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। अभी पछेती फसलों में किसानों को पानी लगाना जरूरी है, पर एक मार्च तक वर्षा की संभावना को देखते हुए अभी फसल में अतिरिक्त पानी लगाने से बचना चाहिए। गेहूं की फसल में बालियाँ निकल रही हैं और इस अनुकूल मौसम व तापमान से इस बार गेहूं की फसल में उल्लेखनीय सुधार की संभावना है। साथ ही, सरसों, चना और जौ की फसल में भी यह वर्षा फायदेमंद रहीगी।