logo

Railway Update: हरियाणा से महाकुंभ जाने वालों के लिए बड़ी खबर, इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव

Railway Update: यदि आप हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करने जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। भारतीय रेलवे ने कई स्टेशनों और कुछ ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है।
 
Railway Updates
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करने जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। भारतीय रेलवे ने कई स्टेशनों और कुछ ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है। परेशानियों से बचने के लिए यात्री घर से निकलने से पहले शेड्यूल को जरूर देखें।


भारतीय रेलवे ने कहा कि प्रयागराज जाने वाली कुछ ट्रेनें रद्द होंगी। वहीं कुछ स्टेशन और समय भी बदल गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए यह बदलाव किया जा रहा है। भिवानी-प्रयाग एक्सप्रेस रेल सेवा का स्टेशन बदल गया है। यात्रियों को महाकुंभ जाने में कठिनाई हो सकती है।

 

इन ट्रेनों के कुछ स्टेशन बदले गए हैं

27 जनवरी से 3 फरवरी तक, गाड़ी संख्या 14118 भिवानी-प्रयाग एक्सप्रेस रेल सेवा भिवानी से चलेगी. यह रेल सेवा प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेंट्रल तक ही चलेगी।

 

 

28 जनवरी से 4 फरवरी तक प्रयागराज-भिवानी एक्सप्रेस रेल सेवा, गाड़ी संख्या 14117, कानपुर सेंट्रल से भिवानी तक चलेगी।

 

Property Rule: पत्नी के नाम से खरीदी गई जमीन का सिर्फ इनको ही मिलेगा हक, कोर्ट का बड़ा फैसला