logo

Post Office : RD Scheme में 2000 Rs. से 5000 Rs. पर कितना मिलेगा मुनाफा? समझें कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस की आरडी 5 साल की होती है। वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस आरडी पर 6.7 प्रतिशत ब्याज दर मिल रही है। यहां देखें कि यदि आप इस योजना में ₹2000, ₹3000, और ₹5000 प्रति माह जमा करते हैं, तो 5 वर्षों में आपकी कुल राशि और लाभ कितने होंगे।

 
Post Office : RD Scheme में 2000 Rs. से 5000 Rs. पर कितना मिलेगा मुनाफा? समझें कैलकुलेशन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana update Post Office Saving Scheme: अगर आप कम जोखिम में थोड़ी बचत करने के बाद अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

हालांकि बैंक में भी आपको RD के विभिन्न विकल्प मिलते हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस की RD आमतौर पर 5 साल की होती है। इस योजना में, आप 5 साल तक हर महीने एक निश्चित राशि जमा कर सकते हैं और अच्छा खासा पैसों का जमा कर सकते हैं।

अब पोस्ट ऑफिस RD पर आपको 6.7% ब्याज मिल रहा है। अगर आप इस स्कीम में 2000, 3000 या 5000 रुपए की मासिक निवेश राशि रखते हैं, तो अगले 5 सालों में आप कितना फायदा उठा सकते हैं, आइए जानते हैं:

5000 रुपए निवेश पर
अगर आप हर महीने 5000 रुपए जमा करते हैं, तो 5 साल में कुल 3,00,000 रुपए का निवेश होगा। पोस्ट ऑफिस RD कैलकुलेटर के अनुसार इस पर आपको 6.7% के हिसाब से 56,830 रुपए ब्याज मिलेगा। मैच्योरिटी पर आपको कुल 3,56,830 रुपए मिलेंगे।

3000 रुपए निवेश पर
अगर आप 3000 रुपए हर महीने जमा करते हैं, तो 5 साल में कुल 1,80,000 रुपए निवेश होगा। इस पर आपको ब्याज के रूप में 34,097 रुपए मिलेगा और मैच्योरिटी के समय कुल 2,14,097 रुपए हो जाएंगे।

2000 रुपए निवेश पर
अगर आप 2000 रुपए महीने की RD शुरू करते हैं, तो सालाना 24,000 रुपए और 5 साल में 1,20,000 रुपए निवेश करेंगे। इस पर आपको 22,732 रुपए ब्याज के रूप में मिलेगा, और मैच्योरिटी के समय कुल 1,42,732 रुपए प्राप्त होंगे।

क्या कार की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन फिल्म लगाना सही है? फायदे और नुकसान जानें।

ब्याज दरों की समीक्षा
भारत सरकार का वित्त मंत्रालय हर तीन महीने में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज की समीक्षा करता है। 1 अक्टूबर 2023 में पोस्ट ऑफिस RD का ब्याज 6.5% से बढ़ाकर 6.7% कर दिया गया था। इस के बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि आपने जिस ब्याज दर पर RD शुरू की है, वह आपको पूरे 5 साल तक मिलेगी, चाहे बीच में ब्याज दरें बदले।