logo

8th Pay Commission पर नया अपडेट, 69000 रुपये न्यूनतम वेतन पर ज़ोर

देश के कर्मचारी लंबे समय से 8वें वेतन आयोग का बेसबरी से इंतेजार कर रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही उनका इंतेजार दूर हो सकता है और उनके न्यूनतम वेतन मे बड़ा उच्छाल देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

 
8th pay commission latest update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

8वें वेतन आयोग की पहली बैठक 28 अप्रैल को हुई, जिसमें कर्मचारी प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों का विस्तृत खाका पेश किया। इस बैठक में साफ तौर पर यह दिखा कि कर्मचारी इस बार बड़ी उम्मीदों के साथ आए हैं। उनकी मांगें सिर्फ सैलरी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पेंशन, भत्ते और प्रमोशन जैसे कई अहम मुद्दों को भी शामिल करती हैं।

न्यूनतम वेतन में भारी बढ़ोतरी की मांग
कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग न्यूनतम वेतन को लेकर है। वर्तमान में 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी को बढ़ाकर 69,000 रुपये करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत के हिसाब से मौजूदा वेतन अब पर्याप्त नहीं है। इस मांग ने सरकार के सामने बड़ा वित्तीय सवाल खड़ा कर दिया है।

8th Pay Commission: 3.88 फिटमेंट पर लेवल 1-18 की सैलरी कितनी होगी?

3.83 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव
वेतन और पेंशन बढ़ाने के लिए कर्मचारियों ने 3।83 का फिटमेंट फैक्टर प्रस्तावित किया है। यह फैक्टर तय करता है कि बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी। अगर यह लागू होता है, तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। यह प्रस्ताव सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक होगा।