logo

Morning Tips : सुबह उठते ही कभी ना देखें ये चीजे, माना जाता है बुरा

ज्योतिष शास्त्र में जीवन को आसान बनाने के कई तरीके बताए गए हैं। सुबह-सुबह लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही सुबह उठकर कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से कोई दुर्भाग्य नहीं मिलता।
 
Morning Tips : सुबह उठते ही कभी ना देखें ये चीजे, माना जाता है बुरा 
Haryana Update : माना जाता है कि सुबह का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह दिन की शुरुआत होती है और आपका पूरा दिन उसी तरह गुजरता है। यह भी कहा जाता है कि सुबह उठकर आप जो देखते हैं, वे आपके जीवन पर भी असर डालते हैं। इसलिए सुबह उठकर इन चीजों को देखने से बचना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खराब या बंद घड़ी को नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह घर में नकारात्मकता ला सकता है। ऐसे में सुबह उठते ही घड़ी को नहीं देखना चाहिए, क्योंकि यह आपके पूरे दिन को खराब कर सकता है। बंद घड़ी को घर में नहीं रखना सबसे अच्छा है।

कई लोग उठते ही शीशे में अपना चेहरा देखने लगते हैं। इस आदत को वास्तुशास्त्र में बिलकुल भी शुभ नहीं माना गया। इससे आपका दिन खराब हो सकता है। इसके बजाय, सुबह उठते ही अपने आराध्य को देखना चाहिए। वहीं, वास्तुशास्त्र के अनुसार सुबह उठकर अपनी परछाई देखना भी अशुभ है। ऐसा करने से तनाव हो सकता है।
Bank Locker Rules : RBI ने बदले बैंक लॉकर के Rules, ग्राहको की लगने वाली है लॉटरी
यदि कोई व्यक्ति सुबह उठते ही हिंसक जानवरों की तस्वीर देखता है, तो वह वास्तुशास्त्र के अनुसार सही नहीं है। ऐसा करने से कोई विवाद में पड़ सकता है।

हिंदू धर्म में माना जाता है कि रात को सोने से पहले रसोई में गंदे बर्तन छोड़ने से लक्ष्मी माता नाराज़ हो सकती हैं. इस गलती से बचें। इसके अलावा, सुबह-सुबह गंदगी देखना भी बुरा है। इससे दिन भर कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बर्तनों को रात में ही साफ करके सो जाएं।

 
click here to join our whatsapp group