हरियाणा के इन शहरों में भी चलेगी मेट्रो, बनेंगे नए स्टेशन
Haryana Metro News : हरियाणा में मेट्रो सेवा के विस्तार के तहत पलवल को जोड़ने का काम शुरू हो गया है। पलवल KMP-KGP इंटरचेंज मेट्रो बल्लभगढ़ के नाहर सिंह स्टेशन से जुड़ेगा। इस रूट पर कुल 13 मेट्रो स्टेशन होंगे, जिससे यात्रा सुगम और सुविधाजनक होगी। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
Haryana Update : पलवल को मेट्रो से जोड़ने का काम शुरू होगा। पलवल KMP-KGP इंटरचेंज मेट्रो बल्लभगढ़ के नाहर सिंह स्टेशन से जुड़ेगा, जिससे पलवल-बल्लभगढ़ के बीच 13 मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इन स्टेशनों के बीच 30 किलोमीटर की दूरी होगी। इस योजना पर 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होगा।
प्रोजेक्ट का विस्तृत विवरण
डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, डिप्टी कमिश्नर, ने कहा कि जिला प्रशासन ने बेहतर कनेक्टिविटी की योजना बनाई है। इस साल परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके काम शुरू किया जाएगा। मेट्रो परियोजना का तकनीकी और खर्च विश्लेषण पूरा हो चुका है। तकनीकी विवरण, समय सीमा और अनुमानित लागत की रूपरेखा हरियाणा मास रैपिड ट्रांजिट कॉर्पोरेशन द्वारा बनाई जाएगी।
परियोजना का विस्तार
पहले यह परियोजना पलवल बस स्टैंड तक सीमित थी, लेकिन अब यह KMP-KGP इंटरचेंज तक फैलने जा रही है। इसमें अंतिम स्टेशन बल्लभगढ़ का प्रौद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 58-59 (झाडसेंतली) होगा। इसके अलावा, सीकरी, पलवल जिला के सोफ्ता, पृथला, बघौला, आल्हापुर, दिल्ली गेट, बस स्टैंड, आगरा चौक, ओमेक्स सिटी और अटोहां चौक जैसे स्थानों को भी जोड़ा जाएगा। पलवल में मेट्रो आने के बाद रियल एस्टेट कारोबार तेजी से बढ़ने की संभावना है। दिल्ली, गुरुग्राम या नोएडा में काम करने वालों के लिए पलवल सस्ता घर हो सकता है।
18 Months का बकाया एरियर मिलेगा इस दिन, जानिए डीटेल
नई कनेक्टिविटी के लाभ
दिल्ली की राजधानी पलवल कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र बनेगी, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संभावनाएं उत्पन्न होंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान इसकी घोषणा की थी।