Loan Rules : क्या आपने भी ले रखा है एक से ज्यादा लोन, तो जान लें RBI के नियम
Loan Rules : लोन लेने वालों के लिए जरूरी खबर है। अब एक से ज्यादा या बार-बार लोन लेने पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि आरबीआई ने नियमों में बदलाव किया है। नए नियम से लोन प्रक्रिया सख्त होगी और पात्रता की जांच भी कड़ी होगी। बदलाव की पूरी जानकारी नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
Haryana Update : अब एक से अधिक या बार-बार लोन लेने वालों की समस्याएं बढ़ जाएंगी। हाल ही में रिजर्व बैंक (RBI) ने इस नियम में बदलाव किया है। अब बैंकों और वित्तीय संस्थाओं को बार-बार लोन लेने वालों का क्रेडिट ब्यूरो रिकॉर्ड 15 दिन के भीतर अपडेट करना होगा, जो पहले महीने में एक बार किया जाता था। रिजर्व बैंक का मानना है कि इससे लोन लेने वालों के जोखिम का विश्लेषण बेहतर होगा।
क्या प्रभाव होगा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋण की किस्त (EMI) हर महीने अलग-अलग तिथियों पर चुकाई जाती है। महीने में एक बार क्रेडिट रिकॉर्ड अपडेट करने से किस्त चुकाने में देरी या भुगतान की जानकारी दिखने में चालिस दिन तक का समय लग सकता था। अब क्रेडिट रिकॉर्ड को जल्दी अपडेट करने से डिफॉल्ट की सटीक जानकारी समय पर मिल सकेगी, जिससे ऋण देने वाली संस्थाओं को बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
OPS Scheme : सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को लेकर किया ऐलान
ऋण पर लगाम
फाइनेंस कंपनियों का कहना है कि इस बदलाव से 'एवरग्रीनिंग' की समस्या भी कम होगी, जहां लोन लेने वाले पुराने लोन को चुकाए बिना नया लोन लेते हैं। इससे उनका कुल कर्ज बढ़ता है और उधारकर्ता कभी अपने पुराने लोन को पूरी तरह चुकता नहीं कर पाते। इस तरह से उनका ऋण का बोझ बढ़ता रहता है।
निर्देश जारी किया गया था
रिज़र्व बैंक ने अगस्त में इस बदलाव के लिए निर्देश जारी किए थे, जिसमें लोन देने वालों और क्रेडिट ब्यूरो को 1 जनवरी तक अपना सिस्टम अपडेट करने का समय दिया गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि नए उधारकर्ता अक्सर कई लोन एक साथ लेते हैं, जिससे उन्हें चुकाना मुश्किल हो जाता है।