Kisan News : ये खेती रातों रात बना देगी अमीर, जानिए नाम

Haryana Update: कई राज्यों में 12 महीने अनानास की खेती की जाती है। अनानास की खेती के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि इसे साल में कई बार किया जा सकता है। अन्य फसलों के मुकाबले अनानास में मुनाफा कमाने का बेहतर अवसर रहता है।
अनानास एक कैक्टस प्रजाति का सदाबहार फल है। बेहतर उत्पादन लेने के लिए मई-जुलाई तक इसकी रोपाई करने की सलाह दी जाती है। आज भारत में करीब 92,000 हेक्टेयर पर अनानास की खेती हो रही है। जिससे हर साल 14.96 लाख टन की उपज मिलती है।
Free Laptop Yojana : युवाओं की हुई मौज, ऐसे मिलेगा फ्री में लैपटॉप
यहां होती है अनानास की खेती
भारत के ज्यादातर इलाकों में अनानास की खेती मुख्य फसल के रूप में की जाती है। आंध्र प्रदेश, केरल, त्रिपुरा, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में अनानास की खेती ज्यादा होती है। यहां उगाए गए अनानास का स्वाद पूरी दुनिया चखती है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार के कुछ किसान अब बेहतर आमदनी की तलाश में अनानास की खेती की तरफ रुख कर रहे हैं।
कैसे करें अनानास की खेती?
पाइनएप्पल का रख रखाव भी बेहद आसान है। इसके साथ ही मौसम को लेकर भी ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। केरल जैसे कई प्रदेशों में किसान 12 महीने ही इसकी खेती करते हैं। इसके पौधों को अन्य पौधों के मुकाबले सिंचाई की कम जरूरत पड़ती है। इसकी बुवाई से लेकर फल पकने तक करीब 18 से 20 महीने लग जाते हैं।