logo

Kisan Andolan 2.0 : 31वें दिन डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी, आज मनाया जाएगा शहीदी दिवस

Kisan Andolan Update : खनौरी बॉर्डर पर 31वें दिन वीरवार को भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा। चिकित्सकों ने डल्लेवाल का मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर 88/59 है, जो बहुत ज्यादा कम है। 
 
Kisan Andolan 2.0 : 31वें दिन डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी, आज मनाया जाएगा शहीदी दिवस
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Kisan Andolan : बीते बुधवार की शाम से डल्लेवाल ने पानी भी नहीं पिया है क्योंकि पानी पीने के बाद उनको उल्टियां आ रही हैं। उनकी पल्स एवम इम्युनिटी बहुत कमजोर है। वहीं, संगठन के पदाधिकारियों व किसानों ने आमरण अनशन के समर्थन में जिला एवं तहसील स्तर पर 10 से 4 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन किया। 

किसान आंदोलन : 30 दिसंबर को पंजाब बंद के लिए की बैठक


किसान नेताओं ने कहा कि डल्लेवाल शारीरिक तौर पर कमजोर है, लेकिन मानसिक तौर से बेहद मजबूत है। सुखजीत सिंह ने कहा कि 30 दिसंबर को पंजाब बंद के कार्यक्रम की तैयारी के लिए संगठनों के साथ दोनों मोर्चों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 तक पूरा पंजाब बंद रहेगा। 


उन्होंने कहा कि संगठनों ने बंद का समर्थन करने का ऐलान किया। पंधेर ने बताया की 30 दिसंबर को पंजाब के सभी सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों को भी बंद रखा जाएगा। इसके अलावा रेल व सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।


शंभू बॉर्डर पर आज मनेगा साहिबजादों का शहीदी दिवस
शंभू बॉर्डर पर 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों का शहीदी पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक एवं केएमएम ने आसपास के गांवों के लोगों को शहीदी पर्व में शामिल होने की अपील की। 

 

Weather: हरियाणा मे ठंड की बारिश का दौर शुरू, इस दिन गिरेंगे ओले गिरने की संभावना


भाकियू शहीद भगत सिंह के प्रवक्ता तेजवीर सिंह ने बताया कि इस मौके शंभू बॉर्डर पर लंगर लगाए जाएंगे और गुरुबाणी का पाठ किया जाएगा। इसमें संगत पहुंचेगी और गुरु के साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।