logo

नकली और असली मक्खन की ऐसे करें पहचान

मक्खन हमारे शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है अगर आप भी मक्खन की असली और नकली की पहचान नहीं कर सकते तो यह खबर आपको जरूर जान लेनी चाहिए दरअसल मार्केट में नकली मक्खन बहुत चल रहा है अगर आप भी असली और नकली मक्खन में फर्क पहचानना चाहते हैं तो जानिए यह बातें
 
नकली और असली मक्खन की ऐसे करें पहचान

Haryana Update : आजकल Market में मिलने वाली कौन सी चीज असली है और कौन सी नकली, इसका अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल होता है। अमूमन Market में मिलने वाली चीजें पैकेट में मिलती हैं और हम उसे सही व पौष्टिक मानकर इसका सेवन करते हैं। लेकिन वास्तव में पैकेट में मिलने वाली हर चीज असली ही हो, यह जरूरी नहीं है। ऐसी ही एक खाद्य वस्तु है, मक्खन। बाजार में मिलने वाले Butter को हम बिना कुछ सोचे समझे इसका Use करते हैं।

हालांकि Market में भी नकली Butter मिलता है। कुछ समय पहले बाजार में बड़े पैमाने पर नकली Butter का भंडाफोड़ भी हुआ था, जिसके बाद हर किसी के मन में यह सवाल आया था कि उनके द्वारा हर दिन खाया जाने वाला Butter असली है भी या नहीं। वैसे तो Butter का सेवन अगर निश्चित मात्रा में किया जाए तो इससे सेहत को  लाभ होता है। लेकिन यह तभी संभव है, जब आपके द्वारा खाया जाने वाला Butter असली हो। अगर आप भी Market में मिलने वाले Butter का सेवन करती हैं तो उसकी गुणवत्ता की जांच कुछ इस तरह कर सकती हैं-
 
करें गर्म
Butter की शुद्धता की जांच करने के लिए यह सबसे आसान तरीका है। इस उपाय को अपनाते समय एक बर्तन में एक चम्मच Butter गर्म करना है। यदि Butter तुरंत पिघल जाता है और गहरे भूरे रंग में बदल जाता है, तो यह शुद्ध है। और अगर यह हल्के पीले रंग में बदल जाता है, तो यह निश्चित रूप से मिलावटी है।

 

नारियल तेल की मदद

आप नारियल तेल की मदद से भी Butter की शुद्धता की जांच कर सकती हैं। इसके लिए आप डबल-बॉयलर तरीके का उपयोग करके कांच के जार में Butter क्यूब्स और नारियल के तेल को पिघलाएं। अब इस जार को फ्रिज में रख दें। यदि Butter और नारियल का तेल अलग-अलग परतों में जम जाता है तो Butter मिलावटी है अन्यथा यह शुद्ध है।
 
यूं करें चेक

Butter को चेक करने के लिए आप अपनी हथेलियों की मदद भी ले सकती हैं। इसके लिए आप अपनी हथेली पर थोड़ी मात्रा में Butter लें। अगर बॉडी हीट के कारण Butter पिघलने लगता है तो Butter असली है। अन्यथा आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। जो नकली Butter होता है, वह उंगलियों या हाथ पर लेने के बाद भी पिघलता नहीं है, बस यूं ही आपकी हथेली पर रहता है। 

आयोडीन का घोल

Butter की शुद्धता की जांच करने के लिए आयोडीन का घोल भी आपके काम आ सकता है। इसके लिए आप पिघले हुए Butter को आयोडीन के घोल में मिक्स करें। यदि इस मिश्रण का रंग भूरा हो जाता है तो इसका अर्थ है कि Butter मिलावटी है और इसमें स्टार्च की मिलावट की गई है।

हाइड्रोक्लोरिक Acid 

Butter को चेक करने के लिए किसी छोटे गिलास में एक चम्मच Butter पिघलाएं। अब इसमें एक चम्मच हाइड्रोक्लोरिक Acid और एक चुटकी नमक मिलाएं। अब कंटेनर को एक मिनट के लिए हिलाएं और फिर इसे एक मिनट के लिए ऐसे ही रख दें। यदि Butter में वनस्पति तेल होता है, तो आपको गिलास के नीचे एक लाल परत दिखाई देगी। लेकिन अगर कोई लाल रंग नहीं है तो इसका अर्थ है कि Butter शुद्ध है।
 

click here to join our whatsapp group