logo

Holi Kab Hai 2024: जानें क्या है होली का सही समय

Holi kab Hai 2024: युवाओं में होली त्योहार के अवसर पर रंगों के साथ खेलने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिलता है, जो कि गुलाल-अबीर के साथ एक दूसरे के रंग-ढंग में मिल जाते हैं
 
Holi Kab Hai 2024: जानें क्या है होली का सही समय
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: उत्तर भारत में जब भी रंगो के त्योहार की बात होती है, तो इसमें होली का त्योहार (holi festival) सबसे प्रमुख त्योहार है। भारतीय को इस त्योहार का विशेष रूप से इंतजार रहता है। विशेषकर, युवाओं में इस त्योहार के अवसर पर रंगों के साथ खेलने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिलता है। 
हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन (Holi kab Hai 2024) होता है। फिर इसके अगले दिन चैत्र प्रतिपदा को रंग वाली होली खेली जाती है। लेकिन  इस बार होली की तारीख को लेकर लोगों में बड़ा कन्फ्यूजन फैला है। कोई 24 मार्च तो कोई 25 मार्च को होली बता रहा है। आइए हिंदू पंचांग के  जानते हैं कि होली की सही तारीख (exact date of holi) क्या है और इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। 


सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि इस बार छोटी होली कब है, तो आपको बता दें कि इस बार भी भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन किया जाएगा। ऐसे में 24 मार्च, 2024 को होलिका दहन का उत्सव मनाया जाएगा। 24 मार्च की रात 10 बजकर 40 मिनट के बाद भद्रा समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद होलिका दहन किया जा सकता है।