Toll Tax: हाईवे यात्रियों के लिए खुशखबरी! एक बार पेमेंट करें और जिंदगीभर करें फ्री सफर
Toll Tax: हाईवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार नई योजना पर विचार कर रही है, जिसके तहत एक बार पेमेंट करने पर जिंदगीभर टोल फ्री सफर किया जा सकेगा। यह योजना हाईवे पर सफर को आसान और सस्ता बना सकती है। फिलहाल इस पर चर्चा जारी है और जल्द ही सरकार आधिकारिक ऐलान कर सकती है। जानें यह स्कीम कैसे काम करेगी और कौन उठा सकेगा फायदा, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
Feb 14, 2025, 12:24 IST
follow Us
On
Haryana update : अगर आप हाईवे पर अक्सर सफर करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार सालाना और लाइफटाइम टोल पास लाने की योजना बना रही है। अगर यह नियम लागू होता है, तो हाईवे पर यात्रा करना सस्ता और आसान हो जाएगा।
क्या है सरकार की योजना?
सरकार का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर भीड़ कम करना और टोल पेमेंट सिस्टम को आसान बनाना है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इस प्रस्ताव की अंतिम समीक्षा कर रहा है। अगर यह नियम लागू होता है, तो टोल से गुजरने वालों के पास दो विकल्प होंगे।
1. एनुअल टोल पास (1 साल के लिए)
- कीमत: ₹3000
- लाभ: एक साल तक नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अनलिमिटेड यात्रा कर सकेंगे।
2. लाइफटाइम टोल पास (15 साल के लिए)
- कीमत: ₹30,000
- लाभ: 15 साल तक बिना किसी अतिरिक्त टोल भुगतान के यात्रा कर सकेंगे।
क्या होगा फायदा?
- बार-बार टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी।
- टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों से बचा जा सकेगा।
- FASTag में बिना किसी अतिरिक्त उपकरण या खर्च के बदलाव किया जा सकेगा।
कैसे कर सकते हैं FASTag रिचार्ज?
अगर आप FASTag का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे आसानी से ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते हैं।
FASTag रिचार्ज करने के तरीके:
- बैंक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से रिचार्ज करें:
- अपने बैंक के नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉगिन करें।
- FASTag सेक्शन में जाएं।
- अपना वाहन नंबर या FASTag ID डालें।
- रिचार्ज राशि दर्ज करके भुगतान करें।
- सफल रिचार्ज के बाद SMS या ईमेल कन्फर्मेशन मिलेगा।
सरकार के इस फैसले से हाईवे पर यात्रा करने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब देखना होगा कि यह नया टोल पास सिस्टम कब से लागू होता है।