logo

इन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश, मिला 5 दिन का अलर्ट

मौसम विभाग ने इन इलाकों में तेज बारिश का ऐलान किया है इन राज्यों में गर्मी से छुटकारा मिलेगा मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों में बारिश होने के आसार हैं
 
इन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश, मिला 5 दिन का अलर्ट 

Haryana Update : उत्तर भारत में इन दिनों काफी Garmi पड़ रही है। धीरे-धीरे अधिकतम Tempreature में बढ़ोतरी हो रही है। Garmi के बीच Mausam विभाग ने खुशखबरी दी है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक यानी कि 4 अप्रैल तक झमाझम बरसात होने जा रही है। इसके अलावा, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी झमाझम बरसात की संभावना जताई गई है। हालांकि, मध्य भारत के राज्यों में दो से 4 अप्रैल के बीच हीटवेव की भी चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे के Mausam की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश में ओले गिरे। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात रिकॉर्ड की गई। वहीं, पंजाब, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, लक्षद्वीप, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान, बिहार, ओडिशा, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बरसात हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में रात के समय Garmi महसूस की गई।

जानिये अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम- 

Mausam विभाग के अनुसार, दो अप्रैल और पांच अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहे हैं, जिसकी वजह से Mausam में बदलाव आएगा। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तीन अप्रैल से छह अप्रैल के बीच बारिश, आंधी तूफान व Bijli कड़केगी। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी तीन से पांच अप्रैल के बीच बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

4 अप्रैल को यहां पर होगी बरसात - 

Mausam विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम में 31 मार्च से 4 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बरसात होगी। इसके अलावा, आंधी तूफान और Bijli कड़कने की संभावना जताई गई है।

Delhi में न्यूनतम Tempreature 21.3 Degree सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम Tempreature 21.3 Degree सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस Mausam के औसत Tempreature से तीन Degree सेल्सियस अधिक है। भारत Mausam विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 71 फीसदी दर्ज की गई। विभाग ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और अधिकतम Tempreature 36 Degree सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में आता है। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। 
 

click here to join our whatsapp group