logo

दिल्ली के इन इलाकों में हो सकती है तेज बारिश

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम साफ बना हुआ है तेज धूप ने लोगों को परेशान भी कर रखा है आज सुबह हल्के-हल्के बादल नजर आए हैं इसी के चलते मौसम विभाग ने बारिश होने के आसार बताए हैं जानिए पूरी डिटेल
 
दिल्ली के इन इलाकों में हो सकती है तेज बारिश

Haryana Update : पिछले दो से तीन दिन से Garmi लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार से नमी भरी Garmi का भी आगाज हो गया है। सुबह के समय हवाओं में नमी का स्तर इतना रहा कि हल्की धुंध भी नजर आई। इसके बावजूद शुक्रवार इस Season का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अब Weekand पर Garmi से कुछ राहत मिलने की संभावना है। शनिवार को आंधी को लेकर येलो Alert जारी किया गया है

आज तेज आंधी-तूफाने के साथ होगी बारिश - 

शुक्रवार को अधिकतम Tempreature 37.8 Degree रहा। यह सामान्य से पांच Degree अधिक रहा। इस पूरे Season और साल का यह अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, न्यूनतम Tempreature 20.5 Degree रहा। यह सामान्य से 2 Degree अधिक है। सुबह से उमस और धूप वाली Garmi ने लोगों को काफी परेशान किया। चार बजे के आसपास घने काले बादल छा गए। इसके बावजूद लोगों को Garmi से राहत नहीं मिली। हवा में नमी का स्तर 35 से 79 प्रतिशत तक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में भी कई जगहों पर हवाओं की गति शाम के समय 40 से 60 KM प्रति घंटे तक रही। जाफरपुर, नजफगढ़, आईजीआई एयरपोर्ट, गुरुग्राम, मानेसर, सोनीपत, खरखेदा, फर्रुखनगर, पलवल, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में तेज आंधी चली। वहीं कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। आंधी को लेकर येलो Alert है।

जानिये अप्रैल के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम का हाल- 

स्काईमेट के अनुसार उत्तरी पहाड़ों पर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिख रहा है। वहीं, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के ऊपर एक कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से शनिवार को आंधी और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। शनिवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबांदी की संभावना है

30 मार्च को दोपहर से मौसम की स्थिति में सुधार होने लगेगा। 2 और 3 अप्रैल को Tempreature 34 से 35 Degree के आसपास रह सकता है। न्यूनतम Tempreature में भी गिरावट होगी। इसकी वजह से सुबह सुहावनी होगी। अप्रैल के पहले हफ्ते में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

click here to join our whatsapp group