हरियाणा में गरीब परिवारों के लिए good news, सैनी सरकार ने ये किया ऐलान
हरियाणा सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए हैं। जानें कौन-कौन सी योजनाएं हैं और किसे मिलेगा लाभ।

Haryana update : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि राज्य का हर गरीब परिवार सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत हो। इसी दिशा में वो लगातार योजनाएं बना भी रहे हैं और उन्हें जमीन पर उतारने में जुटे हैं। खास बात ये है कि वो DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए खुद लाभार्थियों तक सहायता राशि पहुंचा रहे हैं।
इसी सिलसिले में आज सीएम ने चंडीगढ़ से 2286 लाभार्थियों के बैंक खातों में करीब 86.93 करोड़ रुपये DBT के ज़रिए ट्रांसफर किए हैं।
Aaj Ka Rashifal 06 May: आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत
सरकार ने 1 अप्रैल 2023 से ‘दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना’ शुरू की थी, जो उन परिवारों के लिए है जिनके कमाने वाले सदस्य की अचानक या एक्सीडेंट में मृत्यु हो जाती है। इस योजना से कई लोगों को राहत मिल रही है।
अब तक इस योजना के तहत 28,644 से ज्यादा परिवारों को NPCI के माध्यम से, आधार से लिंक्ड बैंक खातों में करीब 1076.275 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
इस खास योजना में 6 से 60 वर्ष तक की उम्र वाले व्यक्ति की अकाल या एक्सीडेंटल मौत पर आर्थिक सहायता दी जाती है। उदाहरण के लिए –
-
6–12 वर्ष: ₹1 लाख
-
12–18 वर्ष: ₹2 लाख
-
18–25 वर्ष: ₹3 लाख
-
25–50 वर्ष (कमाने वाला सदस्य): ₹5 लाख
-
45–60 वर्ष: ₹3 लाख
अगर मृतक की उम्र 25 से 45 साल के बीच है और परिवार में कोई नाबालिग लड़की है, तो सहायता राशि का आधा हिस्सा सीधे उस लड़की के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
सीएम सैनी का मानना है कि समाज के कमजोर वर्गों को सपोर्ट किए बिना राज्य की तरक्की अधूरी है। इसी सोच के साथ वो लगातार गरीब परिवारों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।