हरियाणा वासियों के लिए सफर होगा आरामदायक, हरियाणा रोडवेज इस रूट पर चलेगी 10 AC बसें
हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियनवासियों के लिए अब रोहतक से वृन्दावन, हरिद्वार और नैनीताल जाने वालों के लिए सफर आरामदायक हो जाएगा। आपको बता दें, अब इन रूट पर जल्द ही AC बसें चलने वाली हैं। हरियाणा रोडवेज ने इसकी मंजूरी के लिए मुखयालय को पत्र भेज दिया है।
Haryana Update. हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियनवासियों के लिए अब रोहतक से वृन्दावन, हरिद्वार और नैनीताल जाने वालों के लिए सफर आरामदायक हो जाएगा। आपको बता दें, अब इन रूट पर जल्द ही AC बसें चलने वाली हैं। हरियाणा रोडवेज ने इसकी मंजूरी के लिए मुखयालय को पत्र भेज दिया है।
दरअसल परिवहन विभाग की ओर से रोहतक डिपो के बेड़े में 10 नई AC बसें मिली हैं। इन बसों को धार्मिक मार्गों पर चलाने के लिए रोडवेज अधिकारी तैयारियों में लगे हुए हैं। बसों की पासिंग की प्रक्रिया आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) से कराई जा रही है, जो फाइनल स्टेज पर है।
जींद से रोहतक जाने वालों के लिए बुरी खबर, Haryana Roadways वसूलेगा इतना किराया
कितना लगेगा किराया
वहीं रोडवेज के मुख्य निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि इन रूटों पर AC बसों में सामान्य बसों की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा किराया लगेगा। रोहतक से हरिद्वार तक सामान्य बस में 365 रूपये, वृंदावन के 250 रुपये और नैनीताल जाने के लिए करीब 572 रुपये किराया लगता है। ऐसे में इन बसों का डेढ़ गुना किराया लागू किया जाएगा।