logo

Haryana : हरियाणा रोडवेज में बिना टिकट पकड़े गए तो लगेगा भारी जुर्माना

Haryana : हरियाणा रोडवेज बसों में अब बिना टिकट सफर करना महंगा पड़ेगा। नया नियम लागू, पकड़े जाने पर यात्रियों को देना होगा भारी जुर्माना। जानिए कितनी होगी पेनल्टी और कब से लागू होंगे ये नियम।
 
Haryana : हरियाणा रोडवेज में बिना टिकट पकड़े गए तो लगेगा भारी जुर्माना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Harana update : हरियाणा में रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज की फ्लाइंग टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूल रही हैं। बीते तीन महीनों में 7,218 बसों की जांच कर कुल ₹5,98,160 की राशि बतौर जुर्माना वसूली गई है।हरियाणा रोडवेज में बिना टिकट पकड़े गए तो लगेगा भारी जुर्माना

जींद जिले में रोडवेज डिपो की कुल छह फ्लाइंग टीमें सक्रिय हैं। इनमें से दो टीमें जींद उपकेंद्र, दो सफीदों उपकेंद्र और एक नरवाना उपकेंद्र में तैनात हैं। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक की विशेष टीम भी निरीक्षण कार्यों में लगी हुई है। जांच के दौरान जो भी यात्री बिना टिकट यात्रा करता पाया जाता है, उससे तुरंत दंड स्वरूप शुल्क वसूला जाता है।

CM Saini : हरियाणा CM ने दिया तोहफों का बंपर पैकेज, जानिए बड़ी घोषणाएं

जींद डिपो में कुल लगभग 160 बसें संचालित होती हैं, जिनमें से 37 बसें किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत आती हैं। डिपो को प्रतिदिन 10 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है।

रोडवेज बसों में प्रतिदिन औसतन 15,000 यात्री यात्रा करते हैं। भीड़ वाले रूटों पर कुछ यात्री टिकट लिए बिना चुपचाप यात्रा कर लेते हैं। लेकिन फ्लाइंग टीम के निरीक्षण में पकड़े जाने पर इन यात्रियों से नियमानुसार जुर्माना वसूला जाता है।

तीनों महीनों का विवरण इस प्रकार है:

  • जनवरी: 2,138 बसों की जांच के दौरान बिना टिकट यात्रियों से ₹2,03,080 वसूले गए।

  • फरवरी: 2,360 बसों की जांच में ₹1,89,580 की वसूली हुई।

  • मार्च: 2,720 बसों की जांच में लगभग ₹2,05,500 जुर्माना वसूला गया।

  • अप्रैल: इस माह के आंकड़े अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।

प्रशासन का साफ कहना है कि यात्री नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।