हरियाणा के इस ज़िले को मिलेगी बड़ी सौगात, बनेंगे 4 बाईपास और रिंग रोड
हरियाणा सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए एक जिले में 4 नए बाईपास और रिंग रोड बनाने की घोषणा की है। इससे यातायात सुगम होगा और स्थानीय विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा।

Haryana update: haryana की road कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए sarkar लगातार काम कर रही है। इसी बीच भिवानी शहर के लोगों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। जिले में 4 BYPASS और एक ring road का निर्माण किया जाएगा। इन नए BYPASS निर्माण के साथ ही भिवानी शहर के चारों तरफ करीब 45 km लंबा ring road भी बनाया जाएगा। जिसके जरिए शहर के बाहर से ही भारी वाहन आवागमन करेंगे और हिमाचल से लेकर राजस्थान, दिल्ली, मेरठ, पंजाब, महाराष्ट्र मुंबई तक सफर आसान होगा।
जानकारी के अनुसार भिवानी में ड्रीम project के करीब 45 KM लंबे ring road का सपना जल्द साकार होगा। करीब 800 crore के बजट से भिवानी-हांसी तक 43 km फोरलेन और भिवानी BYPASS निर्माण का काम तेजी से चल रहा है, इसके दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद करीब ढाई सौ crore के बजट से हांसी road के तिगड़ाना मोड़ से लोहारू road को जोड़ने का नया BYPASS भी बनेगा।
ring road के बनने से भिवानी शहर का दायरा भी बढ़ेगा और तेजी से विकास होगा। इसी के साथ दिल्ली-पिलानी नेशनल HIGHWAY पर चार नए BYPASS की अलाइनमेंट पर भी केंद्रीय मंत्रालय में मंथन चल रहा है। जिसकी अगुवाई खुद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह कर रहे हैं।
रोहतक road के निनान से लेकर दादरी और लोहारू road तक BYPASS बनाए जाने के बाद इसे जींद, महम और हांसी road से जोड़ने का काम चल रहा है। करीब दस km दायरे में BYPASS का हिस्सा तैयार किया जा रहा है। इसी project में भिवानी-हांसी 43 km का फोरलेन भी शामिल है। इसकी लागत करीब 800 crore है। दिसंबर तक इस सड़क परियोजना पर काम पूरा होने की उम्मीद है।
इसके बाद भिवानी शहर के चारों तरफ ring road का दायरा बनाने के लिए केवल तिगड़ाना मोड़ से लोहारू road तक करीब दस km का हिस्सा ही बचता है। इस हिस्से में नया BYPASS निर्माण के लिए करीब ढाई crore की परियोजना भी तैयार हो चुकी है। इसकी अलाइनमेंट भी केंद्रीय मंत्रालय के पास भेजी जा चुकी हैं। केंद्रीय मंत्रालय की बैठक होने का इंतजार है।
इसमें इन अलाइनमेंट पर अंतिम मोहर लगने के बाद भूमि अधिग्रहण और फिर BYPASS निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ring road के जरिए शहर के सभी प्रमुख नेशनल और स्टेट HIGHWAY आपस में जुड़ जाएंगे। दूसरे प्रांतों और शहरों से आने वालों को भिवानी में प्रवेश की जरूरत नहीं होगी, बल्कि इसी ring road के जरिए गंतव्य तक कम समय में जल्दी पहुंचा जा सकेगा।
4 BYPASS की जल्द मिलेगी मंजूरी
दिल्ली-पिलानी नेशनल HIGHWAY 709 ई के दायरे में आने वाले चार BYPASS की अलाइनमेंट को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसकी निगरानी खुद महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह कर रहे हैं। इन चार BYPASS में लोहानी, ढिगावामंडी, जूई और सिंघानी (लोहारू) शामिल है। इन चारों BYPASS की अलाइनमेंट केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष भेजी जा चुकी है। केंद्रीय मंत्रालय की बैठक में इन्हें मंजूरी मिल जाएगी। इसको लेकर जल्द ही बैठक हो सकती है। इसी बैठक में भिवानी के बचे हुए BYPASS का मसौदे को भी मंजूरी दिलाई जाएगी।
कृषि भूमि पर काटी जा रही अवैध colony
शहर का ring road ड्रीम project है। ये इसलिए भी अहम है कि भिवानी के चारों तरफ ये ring road करीब 45 km का घेरा बनाएगा। मुख्य शहर हर तरफ से करीब पांच से छह km दायरे में ही सिमटा हुआ है। इसके बाद यह तेजी से बढ़ पाएगा। इसी को लेकर भू माफिया भी सक्रिय हो गया है। शहर के आसपास गांवों की कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां भी तेजी से काटी जा रही हैं।
हालांकि जिला नगर योजनाकार का pila पंजा भी लगातार चल रहा है, बावजूद इसके अवैध कॉलोनाइजर यहां प्लाट काटकर इनकी धड़ल्ले से बिक्री में जुटे हैं। इसमें गांव देवसर, बापोड़ा, कालुवास, नाथुवास, haluvas में कुछ अर्से में ही अवैध कॉलोनियां अस्तित्व में आई हैं।
भिवानी-हांसी फोरलेन और करीब दस km दायरे में BYPASS निर्माण का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा तिगड़ाना मोड़ से लोहारू road को जोड़ने के लिए करीब दस km नए BYPASS के निर्माण की प्रक्रिया केंद्रीय मंत्रालय में चल रही है। जिसकी इसी साल जून तक मंजूरी की उम्मीद है। इसके बाद भूमि अधिग्रहण और BYPASS निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।