logo

Haryana: अब इन लोगों को दोबारा बनवाना होगा जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान

Haryana: हरियाणा सरकार ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब कुछ खास वर्ग के लोगों को दोबारा जाति प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य होगा। सरकार का कहना है कि इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचेगा और फर्जी प्रमाण पत्र पर रोक लगेगी। नई प्रक्रिया और नियम जल्द लागू हो सकते हैं। जानें किन लोगों को दोबारा आवेदन करना होगा, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
 
Haryana: अब इन लोगों को दोबारा बनवाना होगा जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Haryana update : हरियाणा सरकार ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर एक अहम बदलाव किया है। अब प्रदेश में कई जातियों के लोगों को अपना नया DSC जाति प्रमाण पत्र बनवाना होगा। जाति प्रमाण पत्र विभिन्न सरकारी योजनाओं और लाभों के लिए आवश्यक होता है, और इसके बिना कई सरकारी कार्य अटक सकते हैं।

SC कैटेगरी को किया गया दो भागों में विभाजित

सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी को दो भागों में विभाजित कर दिया है, जिसके चलते अब कुछ जातियों के लोगों को DSC (Deprived Scheduled Caste) प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी होगा। पहले इन जातियों के लिए SC सर्टिफिकेट बनता था, लेकिन अब नए बदलाव के अनुसार DSC प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

किन जातियों को बनवाना होगा DSC प्रमाण पत्र?

निम्नलिखित जातियों के लोगों को DSC सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य होगा:
सिकलीगर, बैरिया, सिरकीबंद, सपेला, सपेरा, सरेरा, सांसी, भेड़कुट, मनेश, सनसोई, सनहाई, सनहाल, पेरना, फेरेरा, ओड, पासी, नट, बड़ी, मेघ, मेघवाल, मारिजा, मारेचा, मजहबी, मजहबी सिख, खटीक, कोरी, कोली, कबीरपंथी, जुलाहा, गांधीला, गांडील, गोंडोला, डुमना, महाशा, डूम, गागरा, धर्मी, ढोगरी, धांगरी, सिग्गी, दारैन, देहा, धाय, धीया, भंजरा, चनाल, दागी बटवाल, बरवाला, बौरिया, बावरिया, बाजीगर, बाल्मीकि, बंगाली, धानक।

डीएससी प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज

जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक होंगे:
 आधार कार्ड
 राशन कार्ड
 वोटर आईडी
 स्वप्रमाणित घोषणा पत्र (Affidavit)
 पासपोर्ट साइज फोटो
 मोबाइल नंबर
 ईमेल एड्रेस

डीएससी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सरल हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  3. DSC सर्टिफिकेट अप्लाई करने के विकल्प पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  5. सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
  7. सत्यापन के बाद डीएससी प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

सरकार के इस नए बदलाव के तहत संबंधित जातियों के लोगों को जल्द से जल्द नया DSC जाति प्रमाण पत्र बनवाने की सलाह दी जाती है ताकि उन्हें किसी भी सरकारी योजना या लाभ में परेशानी न हो।