logo

Haryana: हरियाणा में बरसात और तेज हवाओं का अलर्ट, आज की मौसम रिपोर्ट पढ़ें!

Haryana: हरियाणा में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसके कारण तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। लोग घर से बाहर जाते समय बारिश और हवाओं के प्रभाव को ध्यान में रखें। पढ़ें पूरी डिटेल नीचे।
 
Haryana: हरियाणा में बरसात और तेज हवाओं का अलर्ट, आज की मौसम रिपोर्ट पढ़ें!
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Haryana update: हरियाणा में होली के बाद मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कई जिलों में बरसात के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं, और मौसम विभाग ने बताया है कि आगे भी ऐसा ही मिला-जुला मौसम रह सकता है। बरसात के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है, कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक कम हो गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
भारत मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम साफ रहने की संभावना है, और दिन का अधिकतम तापमान 27.36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। कल प्रदेश का न्यूनतम तापमान 16.79 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Breaking News: केंद्र सरकार का रिटायरमेंट उम्र पर नया अपडेट, कर्मचारियों के लिए स्पष्ट रुख

ओलावृष्टि और तापमान में गिरावट

राजस्थान से सटे हरियाणा के कुछ जिलों जैसे सिरसा, हिसार, फतेहाबाद और जींद में ओलावृष्टि हुई, जबकि 7 शहरों में बरसात हुई। हिसार का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से घटकर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट देखी गई।

तेज हवाओं की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 16 मार्च तक प्रदेश में बरसात की संभावना जताई गई थी, और फाग वाले दिन अचानक मौसम में बदलाव हुआ, जिसके कारण यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़, और अन्य जिलों में बरसात दर्ज की गई।