logo

Haryana News: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों पर गिरी गाज, हटाने की लिस्ट हुई जारी

Haryana News:  हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हटाने की लिस्ट जारी कर दी है। इस फैसले से सैकड़ों संविदा कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने किन कारणों से यह कदम उठाया, कितने कर्मचारियों पर असर पड़ेगा और आगे क्या विकल्प बचते हैं? अगर आप भी संविदा कर्मचारी हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है। नीचे जानें पूरी डिटेल।
 
Haryana News: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों पर गिरी गाज, हटाने की लिस्ट हुई जारी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana News: हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को नए साल पर बड़ा झटका दे दिया गया है। हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों (Haryana Group C) की छंटनी का दौर शुरू हो गया है। जिसको लेकर मुख्य सचिव द्वारा विभागों को लेटर लिखकर जानकारी मांगी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों से आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत लगे ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों की सही जानकारी मांगी है।


मुख्य सचिव ने अफसरों से पूछा है कि कितने कर्मचारी हटाए गए हैं और कितने जॉब सिक्योरिटी (Haryana Job) एक्ट के तहत कवर होते हैं? उधर, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के तहत जिन उम्मीदवारों का चयन किया था, उनकी नियुक्ति के बाद अस्थायी तौर पर लगे कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। इन सबके बीच मुख्य सचिव विवेक जोशी ने सभी विभागों को पत्र जारी कर जॉब सिक्योरिटी के तहत कवर नहीं होने वाले अस्थायी कर्मचारियों में से उन्हें नियमित कर्मचारी की नियुक्ति के बाद हटाया जाए।

मुख्य सचिव ने इन विभागों को भेजा लेटर

मुख्य सचिव ने सभी प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों, मंडल आयुक्तों, रजिस्ट्रार हाईकोर्ट (Highcourt) और जिला उपयुक्तों की पत्र लिखकर कहा कि, उनके विभागों से ग्रुप सी और ग्रुप डी के आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत लगे कितने कर्मचारी  नियुक्ति के बाद हटाए गए हैं, इनकी पद अनुसार सूचना भेजी जाए।आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत लगे ग्रुप सी और ग्रुप डी के कितने कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारी द हरियाणा कांट्रेक्चुअल इंप्लाइज (सिक्योरिटी ऑफ सर्विस) एक्ट हैं, की जानकारी दी जाए।


हरियाणा के 20 हजार कर्मचारियों पर होगा असर

हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (haryana koshal rojgar nigam) के तहत करीब 20 हजार भर्ती की हैं। अब नियमित भर्ती होने पर ग्रुप सी और डी के उन कर्मचारियों को हटाने के आदेश दिए गए हैं, जहां नियमित नए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। ऐसे में अब इन कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटकी हुई है। हालांकि सरकार अब इसको लेकर गंभीर है, वह प्रयास कर रही है कि विभागों से पूरी जानकारी आने के बाद इस मामले में कोई फैसला ले।