Haryana: हरियाणा में 15 मार्च से सरसों की खरीद, लेकिन नई फसल से पहले ही दाम में भारी उछाल!
Haryana: हरियाणा में 15 मार्च से सरकारी मंडियों में सरसों की खरीद शुरू होने जा रही है। किसानों को MSP पर फसल बेचने का मौका मिलेगा। वहीं, नई आवक से पहले ही सरसों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे किसानों को बड़ा फायदा हो सकता है। मंडियों में तेजी से बदलते भाव को लेकर व्यापारियों और किसानों की नजरें टिकी हैं। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
Mar 15, 2025, 17:13 IST
follow Us
On
Haryana update : रेवाड़ी जिले की तीन अनाज मंडियों में 15 मार्च से सरसों की खरीद शुरू होगी। रेवाड़ी में हैफेड, कोसली और बावल में हरियाणा वेयर हाउस द्वारा सरसों की खरीद की जाएगी। सरकार ने इस बार सरसों का समर्थन मूल्य 5950 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
सरसों खरीद प्रक्रिया और नियम
- प्रति किसान 25 क्विंटल तक सरसों की खरीद होगी।
- मंडी में गेट पर टोकन मिलेगा, पास होने के बाद ही सरसों अंदर लाई जाएगी।
- 8% तक नमी वाली सरसों ही खरीदी जाएगी।
- 2% तक मिलावट, 4% तक कच्चा सिकुड़ा हुआ दाना, और 2% तक क्षतिग्रस्त दाना स्वीकार होगा। इससे अधिक प्रतिशत होने पर सरसों रिजेक्ट कर दी जाएगी।
मंडी में खरीद को लेकर असमंजस
प्रशासन अभी तय नहीं कर पाया है कि सरसों की खरीद रेवाड़ी अनाज मंडी में होगी या बिठवाना सब्जी मंडी में। मार्केटिंग बोर्ड और हैफेड अधिकारियों की आढ़तियों के साथ बैठक हुई है। अनाज मंडी के प्रधान अशोक यादव ने कहा कि पहले बिठवाना मंडी में सरकारी खरीद होती थी, लेकिन इस बार वहां समस्या है। रेवाड़ी मंडी में निजी खरीद भी होती है, इसलिए यहां सरकारी खरीद से दिक्कतें हो सकती हैं।
सरकार और प्रशासन जल्द ही अंतिम निर्णय लेंगे ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।