Lado Laxmi Yojana: अब हरियाणा में बेटियों को मिलेगा monthly paisa, जानिए योजना details!
Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार ने 'लाड़ो लक्ष्मी योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार करना है।
May 6, 2025, 07:56 IST
follow Us
On

Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नया कदम उठाया है। हाल ही में घोषित "लाडो लक्ष्मी योजना" के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की सीधी आर्थिक सहायता मिलेगी।
राज्य के एक मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की जो महिलाएं कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से आती हैं, उन्हें इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। यह घोषणा 2024 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादे का हिस्सा थी।
सरकार की मंशा है कि इस मासिक सहायता से महिलाओं को अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े और उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। फिलहाल योजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।
यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया एक ठोस और बड़ा कदम मानी जा रही है।