logo

Haryana Rain Alert: 8 जिलों में मूसलाधार बारिश, तेज आंधी का अलर्ट जारी

हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 40-60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की है।

 
Haryana Rain Alert: 8 जिलों में मूसलाधार बारिश, तेज आंधी का अलर्ट जारी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Haryana Heavy Rain Alert:  हरियाणा में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के 8 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। जिसके चलते रेड अलर्ट जारी कर दिया है।


मौसम विभाग की मानें, तो हरियाणा के भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में भारी बारिश होगी। इसके अलावा आकाशीय बिजली और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई जा रही  है।


मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मौसम 11 मई तक ऐसा ही रहने वाला है। जिसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और बारिश नहीं होने की संभावना है।