logo

हरियाणा: पूर्व विधायकों को मिलेगा विदेश यात्रा भत्ता, जानिए कब होगा लागू

Haryana MLA Pension: हरियाणा के पूर्व विधायकों के लिए सरकार ने बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। अब उन्हें हर महीने विदेश यात्रा के लिए भत्ता मिलने लगेगा। राज्यपाल की स्वीकृति मिलते ही यह संशोधन विधेयक कानून के रूप में लागू हो जाएगा।
 
haryana mla foreign allowance
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हरियाणा के पूर्व विधायकों के लिए सरकार ने बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। अब उन्हें हर महीने विदेश यात्रा के लिए भत्ता मिलने लगेगा। राज्यपाल की स्वीकृति मिलते ही यह संशोधन विधेयक कानून के रूप में लागू हो जाएगा।

फिलहाल यह सुविधा केवल उन पूर्व विधायकों को दी जाती है, जिनकी पेंशन ₹1,00,000 से कम है। लेकिन अब नियम में बदलाव किया गया है, जिसके तहत 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पूर्व विधायकों को हर महीने ₹10,000 मेडिकल भत्ता भी दिया जाएगा।

राम रहीम ने लॉन्च किया MSG ई-कॉमर्स स्टोर, जानिए क्या क्या मिलेगा उत्पाद

वर्तमान में राज्य सरकार प्रत्येक पूर्व विधायक और उनके पारिवारिक सदस्यों को विदेश यात्रा के लिए हर महीने ₹10,000 भत्ता उपलब्ध कराती है। अब इस संशोधन को और विस्तृत रूप में लागू किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि महंगाई और यात्रा खर्च बढ़ने के कारण यह बदलाव जरूरी हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद यह नया नियम पूर्व विधायकों को अतिरिक्त राहत देगा।