logo

Haryana: हरियाणा के इस जिले में प्रशासन का एक्शन, अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर!

Haryana: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में प्रशासन ने फिर से एक्शन लिया, जहां अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला दिया गया। प्रशासन ने इन कब्जों को हटाकर सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त किया है। इस कार्रवाई से इलाके में कानूनी दायरे में काम करने वाले लोगों को राहत मिली है। इस कदम से अवैध निर्माण और कब्जों पर अंकुश लगेगा और सरकारी भूमि का संरक्षण होगा। नीचे जानिए पूरी डिटेल।
 
Haryana: हरियाणा के इस जिले में प्रशासन का एक्शन, अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर!
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Haryana update : हरियाणा के जिला नगर योजनाकार विभाग की इंफोर्समेंट टीम ने खरखौदा और थाना कलां में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान साढ़े 7 एकड़ जमीन पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया, जिसमें 17 डीपीसी, 7 चारदीवारी, 1 प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय और ईंटों से बनी 900 मीटर लंबी पार्किंग शामिल थी।

DTP टीम ने खरखौदा शहर के साथ-साथ थाना कलां गांव में भी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए यह संदेश दे दिया है कि प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियां और अनधिकृत प्लॉट कातई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। ATP मंदीप ने बताया कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में इंफोर्समेंट टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में अंजाम दी गई, जिससे कानून की रक्षा और अवैध निर्माणों पर कड़ी नजर रखने का संदेश स्पष्ट हो गया है।