Gurgaon News: अनोखी घटना! दूल्हे पक्ष ने डिमांड की तो लड़की पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि लड़के वाले ने दहेज की मांग की थी, जिस कारण मैरिज पैलेस में बारातियों को लगभग 15 घंटे तक रोक रखा गया। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते से मामला सुलझाने का आदेश दिया गया। बाद में गांव की पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि लड़का पक्ष को लड़की पक्ष को 73 लाख रुपये का मुआवजा देना होगा।
मौके पर ही दहेज में दी गई ब्रेजा कार और अन्य सामान भी लौटा दिए गए।
पुलिस को दी शिकायत में, लड़की के पिता, भागरौला निवासी सेवाराम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी जुडोला गांव के मोहित से तय हुई थी। बारात रात दो बजे मैरिज पैलेस पहुंची। नीम चढ़ाई और वारफेर की रस्म के दौरान, दूल्हे के चाचा ने औरतों को धक्का देते हुए कहा कि "एक करोड़ रुपये नहीं तो लड़कों को वापस ले जाऊंगा।"
गांव के सरपंच और मौजिज लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए लड़के पक्ष को शांत करने की कोशिश की, परन्तु लड़के के भाई ने नाराज होकर मारपीट कर दिया और बारात के कुछ सदस्यों ने हवाई फायर भी किया। घटना के दौरान, लड़के के परिवार के कई सदस्य शराब पी चुके थे।
लड़की पक्ष ने 23 फरवरी को दूल्हा पक्ष को ब्रेजा कार भी दी थी। लड़के के पिता का आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने कुल एक करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसमें फॉर्च्यूनर गाड़ी और 51 लाख नकद भी शामिल थे। बाद में समझौते के तहत लड़का पक्ष ने 73 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्णय किया, और मौके पर रकम न होने के कारण उन्हें एक प्लॉट तथा मकान का एग्रीमेंट भी करना पड़ा।
इस पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी मनोज यादव, निवासी साढ़राणा ने ली, जिसके बदले में लड़का पक्ष ने मनोज यादव को फाजिलपुर बादली और जुड़ोला स्थित 220 गज के प्लॉट में दो मंजिला मकान का एग्रीमेंट कराया।