logo

Govt Scheme : इन सरकारी योजनाओं में मिलते है फ्री के घर

Govt Scheme : घर का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर है, सरकार कई योजनाओं के तहत फ्री में घर दे रही है। अगर आप भी अपना घर लेना चाहते हैं तो इन सरकारी स्कीम्स का फायदा उठा सकते हैं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई योजनाएं शामिल हैं, जिनमें पात्र लोगों को मुफ्त या सब्सिडी पर घर मिल रहा है। जानिए कौन ले सकता है इसका लाभ, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।

 
Govt Scheme : इन सरकारी योजनाओं में मिलते है फ्री के घर
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Govt Scheme : भारत में जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ गरीबी रेखा (BPL Family) से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों की संख्या में भी जबरदस्त वृद्धि हो रही है। इस समस्या से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई ऐसी योजनाओं को चला रही हैं, जिनके जरिए गरीब और कमजोर वर्ग को बुनियादी सुविधाएँ – जैसे कि घर, खाना, कपड़े, शिक्षा आदि – प्रदान की जाती हैं। आइए जानते हैं उन पाँच प्रमुख योजनाओं के बारे में, जिनके तहत गरीब लोगों को बेहतर जीवन यापन की सुविधा दी जा रही है:Govt Scheme

 1. प्रधानमंत्री ग्रामीण Awas Yojana (PMGAY)  
कुछ साल पहले केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण Awas Yojana शुरू की थी। इस Yojana के अंतर्गत ग्रामीण गरीब तबके के लोगों को घर उपलब्ध कराए जाते हैं। इसे ‘2022 तक सभी के लिए आवास’ पहल के रूप में भी जाना जाता है। इस Yojana का मुख्य उद्देश्य 1 करोड़ घर बनाने का था, और साथ ही ग्रामीण निवासियों को 2 लाख रुपये तक के होम लोन पर 3% की छूट प्रदान की जाती है। इससे न केवल घर उपलब्ध हो रहे हैं, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षित Awas की सुविधा भी मिल रही है।

 2. क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी Yojana - (Govt Scheme)
प्रधानमंत्री Awas Yojana के अंतर्गत, क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी Yojana (CLSS) शुरू की गई थी। इस Yojana के तहत पात्रों को सस्ते दामों पर होम लोन उपलब्ध कराया जाता है। इस सुविधा के अंतर्गत, लक्षित समूह के लोग ICICI बैंक जैसी संस्थाओं से 2.67 लाख रुपये तक ब्याज सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। यह Yojana उन लोगों के लिए खास तौर पर बनाई गई है, जो अपने घर के लिए लोन लेना चाहते हैं परंतु ऊँचे ब्याज दरों की वजह से परेशान रहते हैं।

 3. राजीव गांधी Awas Yojana - (Govt Scheme)
करीब 16 साल पहले केंद्र सरकार ने अवैध निर्माण और झुग्गियों को खत्म करने के लिए राजीव गांधी Awas Yojana की शुरुआत की थी। इस Yojana का उद्देश्य निम्न-आय वर्ग के लोगों को उनके घर उपलब्ध कराना और समाज में बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करना था। इस पहल के जरिए झुग्गियों को खत्म करके गरीब तबके के लोगों को स्थायी Awas उपलब्ध करवाया गया, जिससे सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।

 4. MHADA लॉटरी Yojana - (Govt Scheme)
महाराष्ट्र, जो जनसंख्या के लिहाज से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के माध्यम से लॉटरी Yojana शुरू की गई थी। इस Yojana के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के लोगों को कम दामों पर घर उपलब्ध कराए जाते हैं। MHADA लॉटरी Yojana के तहत घर खरीदने के लिए आवेदन किया जा सकता है, जिससे गरीब तबके के लोगों को सरकारी Awas योजनाओं का लाभ मिलता है।

RBI News : लोन वालों को मिली बड़ी राहत, जानिए RBI की नई अपडेट

 5.DDA Scheme - (Govt Scheme)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने दिसंबर 2018 में  DDA स्कीम शुरू की थी। इस Yojana का उद्देश्य निम्न-आय, मध्यम आय और उच्च-आय समूहों के लिए फ्लैट्स उपलब्ध कराना था।  DDA स्कीम के अंतर्गत, अलग-अलग आय वर्गों के लोगों को उनकी क्षमतानुसार अलग-अलग कीमतों पर फ्लैट्स प्रदान किए जाते हैं। हाल ही में  DDA ने 11 लाख रुपये से फ्लैट्स की शुरुआत की है, जिससे विभिन्न वर्गों के लोगों को Awas सुविधा मिल सके।