logo

Government Scheme : मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत 3882 परिवारों के खातों में भेजे 144.73 करोड़ रुपये

Government Scheme : योजना की शुरूआत से अब तक 20,399 पात्र परिवारों को 763.69 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं
 
Government Scheme : मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत 3882 परिवारों के खातों में भेजे 144.73 करोड़ रुपये
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Governemnt Scheme : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-I) के तहत 3,882 लाभार्थियों के बैंक खातों में 144.73 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की है। अंत्योदय परिवारों को सामाजिक-वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु या स्थायी विकलांगता के कारण वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे लोगों को सहायता प्रदान करना है।

आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल के तहत योजना की शुरूआत से अब तक 20,399 पात्र परिवारों को 763.69 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले 20,399 पात्र परिवारों को 1 अप्रैल, 2023 से 30 जून, 2024 तक 763.69 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। यह राशि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधे उनके आधार-सीडेड बैंक खातों में स्थानांतरित की जा रही है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि दयाल-I योजना उन परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, जैसा कि परिवार सूचना डेटा रिपोजिटरी (एफआईडीआर) के माध्यम से सत्यापित किया गया है। किसी भी परिवार के सदस्य की प्राकृतिक या आकस्मिक मृत्यु, या दुर्घटना के कारण स्थायी विकलांगता की स्थिति में सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के लिए पात्र परिवारों के पास परिवार आईडी/परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) संख्या होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि दयाल-I योजना का लक्ष्य हरियाणा के पात्र निवासियों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करना और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है, विशेष रूप से असामयिक मृत्यु या विकलांगता के मामलों में।

Big Breaking : गब्बर का एक्शन मोड, मामला दर्ज नहीं करने वाले कैंट थाने के SHO को किया सस्पेंड