Government Holiday 2025 : साल में 125 दिन बंद रहेंगे दफ्तर, जानिए 2025 में सरकारी छुट्टियां
प्रदेश में 52 शनिवार व 52 रविवार के अलावा 21 दिन और दफ्तर बंद रहेंगे। यानी कुल 125 दिन सरकारी कामकाज बंद रहेगा। कर्मचारियों के लिए 14 एच्छिक अवकाश के दिन तय किए हैं। लेकिन वे 3 दिन अवकाश ले सकेंगे। यह अवकाश भी आउटसोर्स से कार्यरत कर्मचारियों को भी मिलेंगे। 9 त्योहारों पर शनविार-रविवार होने होंगे।
2024 में भी इसी प्रकार 9 त्योहारों पर शनिवार-रविवार थे। कर्मचारियों को ईएल, मेडिकल मिलाकर औसत 30 अवकाश मिलते हैं। ऐसे में कर्मचारी 157 दिनों पर छुट्टी पर रह सकेंगे। साल में 240 दिन दफ्तर खुलेंगे।
8 मौके पर 3 से 5 दिन बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं कर्मचारी
कर्मचारी सालभर में 8 मौके पर बाहर घूमने का कार्यक्रम तय कर सकते हैं, जबकि 3 से 5 दिन तक बाहर जा सकेंगे। नए साल के पहले सप्ताह में ही कर्मचारियों के पास लगातार तीन अवकाश का मौका है। 6 जनवरी को सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह जी जयंती पर अवकाश रहेगा। इससे पहले शनिवार-रविवार की छुट्टी रहेगी।
इसी प्रकार 14 मार्च को शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश के बाद शनिवार-रविवार होंगे। 31 मार्च को सोमवार से पहले शनिवार-रविवार आएंगे तो 14 अप्रैल को सोमवार को सार्वजनिक अवकाश से पहले भी शनिवार-रविवार की दो दिन की छुट्टी रहेगी। 29 अप्रैल को बुधवार को परशुराम जयंती तो 30 अप्रैल गुरुवार को अक्षय तृतीया का अवकाश रहेगा।
यदि शुक्रवार का अवकाश लिया तो फिर शनिवार-रविवार मिलाकर कर्मचारी पांच दिन का कहीं जाने का कार्यक्रम तय कर सकते हैं। इसी प्रकार 15 अगस्त शुक्रवार को है। इसके बाद भी शनिवार-रविवार का अवकाश रहेगा।
22 सितंबर को सोमवार का अवकाश रहेगा। इससे पहले शनिवार-रविवार है। 20 अक्टूबर सोमवार को दिवाली पर छुट्टी रहेगी। इससे पहले भी शनिवार-रविवार की दो दिन की छुट्टी रहेगी।
20 दिवस पर मनाई जाएगी जयंती, होंगे कार्यक्रम
राज्य सरकार द्वारा सालभर में 20 दिवस मनाए जाएंगे। हालांकि, इस दिन सरकारी अवकाश नहीं रहेगा।
23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
12 मार्च को संत लड्डू नाथ जयंती
15 मार्च को हसन खां मेवाती शहीदी दिवस
11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती
27 अप्रैल को संत धन्ना भगत जयंती
29 अप्रैल को गुरु तेग बहादुर जयंती
23 मई को गुरु गोरक्ष नाथ स्मृति दिवस
31 मई को मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती
9 जून को वीर बंदा बैरागी बलिदान दिवस
4 जुलाई को भाई लक्खी शाह वनजांरा जयंती
7 जुलाई को भाई मक्खन शाह लुभाना जयंती
15 जुलाई को कवि बाजे भगत जयंती
27 जुलाई को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती
26 अगस्त को गुरु जम्भेश्वर जयंती
17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती
31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती
12 नवंबर को संत नामदेव जयंती
22 नवंबर को वीरांगना झलकारी बाई जयंती
4 दिसंबर को संत सैन भगत महाराज जयंती
20 दिसंबर को महाराजा शूर सैनी जयंती